Hanuman Chalisa
✕

वेगन होना एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देता है: मल्लिका शेरावत

Published: शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018 (14:46 IST)
मल्लिका शेरावत अपने समय की टॉप हीरोइंस में शामिल होती थी। उनका काम भले ही लंबे समय से देखने को ना मिला हो, लेकिन हर थोड़े समय में वे सुर्खियों में आ ही जाती हैं। कुछ समय पहले ही वे चर्चा में आई थीं कि उन्हें और उनके सो-कॉल्ड पति को पेरिस के उनके घर से बाहर निकाल दिया गया है। हालांकि इस किस्से को काफी समय हो गया है। मल्लिका सोशल इशुज़ पर भी अपने विचार देने के लिए फेमस हैं। 
 
मल्लिका महिला सशक्तिकरण से लेकर शिक्षा तक सोशल ईशुज़ पर अपनी राय देती रहती हैं। इस बार उन्होंने एक अच्छा कदम उठाया है और इस बारे में खुलकर बात भी की है। मल्लिका ने कई वर्षों से वेगन यानी शुद्ध शाकाहारी हैं और सिर्फ यही नहीं, वे दूसरों को भी शाकाहारी होने का बढ़ावा देती हैं। मल्लिका शेरावत ने इस बारे में कहा कि शाकाहारी होना एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देता है। 
 
मल्लिका ने बताया कि वे 15 वर्षों से शुद्ध शाकाहारी हैं। वेगन होना मतलब जानवरों के सभी उत्पादों को ना अपनाना है जिसमें दूध और अंडा भी शामिल होता है। वेगन होना वेजिटेरियन होने से अलग होता है क्योंकि वेजिटेरियन दही, घी, मक्खन, और पनीर जैसे दूध की चीज़ों का सेवन करते हैं। यह आंदोलन विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में बढ़ावा ले रहा है और वहां के कई रेस्तरां इसे अपना रहे हैं। 
 
सूत्र के मुताबिक यह आंदोलन आने के कई वर्षों पहले ही मल्लिका ने इसे अपना लिया था। वे हमेशा से ही काफी फिट रही हैं और उनकी फिटनेस का एक राज़ उनका वेगन होना भी है। अब वे इस आंदोलन को और आगे बढ़ाना चाहती हैं। सूत्र ने आगे बताया कि मल्लिका ने संयुक्त राज्य अमेरिका में ऐसे कई शाकाहारी रेस्तरां देखे और इसलिए वे भारत में भी इसे अपनाने का बढ़ावा दे रही हैं। इसकी शुरुआत के लिए उन्होंने अपने एक दोस्त के रेस्तरां चेन में वेगन को अपनाया है। 

ALSO READ: नंदिता दास की फिल्म 'मंटो' कान फिल्म महोत्सव के लिए चयनित
 
मल्लिका ने आगे बताया कि मेरे पास भारत में शाकाहार को बढ़ावा देने के लिए काफी प्लानिंग्स हैं। मैं इंडियन पैलेट में शाकाहार को बढ़ावा देने के लिए अपने एक दोस्त के रेस्तरां से शुरुआत कर रही हूं। एक बार लोगों को समझ आ गया कि पौष्टिक और स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन कैसा हो सकता है, तो वे एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने लगेंगे। 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख