Daily Horoscope
✕

अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोरा भी हुईं कोरोनावायरस शिकार

Updated: सोमवार, 7 सितम्बर 2020 (21:59 IST)
कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस महामारी की चपेट में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी आ रहे है। बीते दिनों अर्जुन कपूर  ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इसके कुछ देर बाद ही मलाइका अरोरा के भी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली।

 
खबरों के अनुसार मलाइका अरोरा के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर उनकी छोटी बहन अमृता अरोरा ने दी है। मलाइका और अर्जुन दोनों ही होम क्वारनटीन में हैं। फैंस दोनों के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इन दिनों मलाइका रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर को जज कर रही हैं।

ALSO READ: Sushant Singh Rajput Case : रिया चक्रवर्ती से NCB आज भी करेगी पूछताछ, खुलेंगे नए राज
 
मलाइका के शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर्स' के सेट से 7 से 8 लोगों में कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबरें आई थीं। बताया जा रहा है कि मलाइका के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद शो की शूटिंग पोस्टपोन हो गई है। सभी कंटेस्टेंट्स और क्रू मेंबर्स ने अपना कोरोना टेस्ट कराया है।
 
वहीं अर्जुन कपूर ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए पोस्ट किया था, 'सबको यह बताना मेरी ड्यूटी है कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक हूं, और मेरे अंदर कोई लक्षण नहीं हैं। डॉक्टर्स और प्राधिकरण की सलाह पर मैंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है और अब मैं होम क्वारंटीन में रहूंगा। मैं पहले से ही आप सब लोगों के सपोर्ट के लिए धन्यवाद करता हूं।
 
बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा से पहले अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
 

Show comments

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

राइज एंड फॉल सीजन 2: शहजाद पूनावाला बने विनर, 35 लाख की प्राइज मनी दान कर जीता सब का दिल

दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड की 155 करोड़ रुपए की कमाई

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख