• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shahrukh khans daughter suhana khan posing on stones between the island video viral
Written By
Last Modified: रविवार, 6 सितम्बर 2020 (16:38 IST)

शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने शेयर किया ग्लैमरस वीडियो, पत्थरों पर लेटकर पोज देती आईं नजर

Shahrukh Khan
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं और लोग उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। हाल ही में सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुहाना खान आईलैंड के बीच पत्थरों पर लेटकर पोज देती नजर आ रही हैं।

 
इस वीडियो में सुहाना खान वन शोल्डर ब्लैक कलर की गाउन पहने नजर आ रही है। वे ढेर सारे पत्थरों पर लेटकर पोज देती दिख रही है। सुहाना वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'आईलैंड गर्ल।'
 
शाहरुख खान की बिटिया का वीडियो में अंदाज देखने लायक है। सुहाना के इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
बता दें कि सुहाना लंदन में पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन कोरोनावायरस के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से वो अब अपनी फैमिली के साथ मुंबई में ही हैं। सुहाना स्टार किड्स की चर्चा में हमेशा आगे रहती हैं। अपने ग्लैमरस लुक्स और ड्रेसिंग सेंस को लेकर वे काफी जानी जाती हैं। 
 
फिल्मों से दूर होने के बाद भी सुहाना हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। शाहरुख के मुताबिक सुहाना अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही फिल्मी दुनिया में कदम रख सकती हैं। 
 
ये भी पढ़ें
बेटे की गिरफ्तारी पर फूटा रिया चक्रवर्ती के पिता का गुस्सा, बोले- अगली गिरफ्तारी मेरी बेटी की...