शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Malaika Arora, Arbaaz Khan, Georgia, Amrita Arora
Written By

मलाइका को पसंद आई अरबाज की गर्लफ्रेंड, एक ही छत के नीचे मौजूद थे तीनों

मलाइका को पसंद आई अरबाज की गर्लफ्रेंड, एक ही छत के नीचे मौजूद थे तीनों - Malaika Arora, Arbaaz Khan, Georgia, Amrita Arora
मलाइका अरोरा और अरबाज की राहें अलग हो गई हैं, लेकिन अक्सर वे टकरा ही जाते हैं। ऐसा ही एक मौका हाल ही में था जब अरबाज, उनकी एक्स वाइफ मलाइका और अरबाज की गर्लफ्रेंड जियोर्जिया अंदरानी एक ही छत के नीचे मौजूद थे। मलाइका और जियोर्जिया ने न केवल मुलाकात की बल्कि गर्मजोशी से वे मिले। 
 
अरबाज की बहन अर्पिता खान के घर अरबाज खान गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे। अरबाज के साथ उनकी गर्लफ्रेंड जियोर्जिया अंदरानी और उनके डैड भी थे। अरबाज कुछ देर के लिए वहां रूके और बाद में वे अकेले वहां से चल दिए। 
 
अरबाज के वहां से निकलते ही उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोरा वहां पहुंची। वे भी गणपति के दर्शन करने के लिए आई थीं। मलाइका और जियोर्जिया ने एक-दूसरे से कोई बातचीत नहीं की और दूरी बनाए रखी।

कुछ घंटों बाद अरबाज फिर पहुंचे। अब एक ही छत के नीचे तीनों मौजूद थे। इस बार मलाइका और जियोर्जिया आपस में बातें कर रहे थे। गर्मजोशी से मिल रहे थे। लग रहा था कि मलाइका को जियोर्जिया बेहद पसंद है। मलाइका और जियोर्जिया की मुलाकात मलाइका की बहन अमृता अरोरा ने करवाई थी।

गौरतलब है कि अरबाज और उनकी गर्लफ्रेंड को खान फैमिली से ग्रीन सिग्नल मिल गया है। संभव है कि दोनों अपने रिश्ते को जल्दी ही नेक्स्ट लेवल तक ले जाएं। 
ये भी पढ़ें
आमिर खान की एक हजार करोड़ की फिल्म हुई बंद!