Hanuman Chalisa
✕

महाराष्ट्र विधान भवन में हुई मैं अटल हूं की विशेष स्क्रीनिंग, फिल्म को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है

Updated: शनिवार, 20 जनवरी 2024 (16:49 IST)
Film Main Atal Hoon: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में अपनी कविताओं को सुनाने से लेकर उपस्थिति और भाषण दोनों में अटल बिहारी वाजपेयी का अनुकरण करने तक, पंकज त्रिपाठी ने चरित्र को त्रुटिहीन रूप से चित्रित किया है। 
 
निर्माता-निर्देशक जोड़ी विनोद भानुशाली और रवि जाधव ने इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग महाराष्ट्र के विधान भवन में भी रखी। इस मौके पर फिल्म के निर्माता विनोद भानुशाली और निर्देशक रवि जाधव खासतौर से मौजूद रहे। फिल्म को देखकर सभी लोग काफी खुश नजर आए।
 
राहुल नार्वेकर (महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष) और छगन भुजबल (खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री महाराष्ट्र) सहित अन्य लोगों ने फिल्म की काफी सराहना की। उपस्थित सदस्यों के बीच पुरानी यादों का भाव था, जिन्होंने फिल्म के लेखन की प्रशंसा की और ऋषि विरमानी और रवि जाधव ने भारत के प्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेयी की जीवन कहानी को कितनी खूबसूरती से दर्शाया। 
 
स्क्रीनिंग के अंत में, दर्शकों ने फिल्म से प्रभावित होकर खड़े होकर तालियां बजाईं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे राजनेता रहे हैं, जो सबके प्रिय थे। वह अपने नैतिक मूल्य, संवेदनशीलता, ओजस्वी व्यक्तित्व से ना सिर्फ अपने प्रशंसकों को, बल्कि विरोधियों को भी अपना मुरीद बना देते थे। 
 
बता दें कि मैं अटल हूं', रवि जाधव द्वारा निर्देशित और ऋषि विरमानी और रवि जाधव द्वारा लिखित, भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और लीजेंड स्टूडियोज द्वारा निर्मित, विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली द्वारा निर्मित है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दिव्यांका त्रिपाठी की बिल्डिंग में लगी आग, लिफ्ट में फंसे गार्ड की मौत, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

प्रभास के फिल्मी करियर के 24 साल पूरे, 'बाहुबली' से 'कल्कि' तक, इन 5 वजहों से पूरे देश के हैं चहेते

राम बनकर घर-घर में पूजे गए अरुण गोविल को क्यों निभाना पड़ा लक्ष्मण का किरदार? अब 'रामायण' में बने राजा दशरथ

'भक्ति गायब, रावण का महिमामंडन': टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को बताया निराशाजनक

ऑस्कर की रेस में शामिल होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख