sundarkand
✕

फिर फंसी माहिरा खान, अब क्या कर दिया ऐसा?

Published: शुक्रवार, 30 मार्च 2018 (17:04 IST)
ज़्यादा समय नहीं हुआ है जब माहिरा खान और रणबीर कपूर को न्यूयॉर्क की सड़कों पर सिगरेट फूंकते देखा गया था। एक तो दोनों विदेश में साथ में, दूसरा सिगरेट पीते हुए। इस मामले ने माहिरा के लिए विवाद का रूप ले लिया था और रणबीर के लिए रिलेशनशिप की खबरों को बढ़ाया था। अब एक बार फिर माहिरा विवाद में फंस गई हैं। 
 
खबर आई थी कि रणबीर कपूर और माहिर खान रिलेशनशिप में हैं। रणबीर अभी लंदन में माहिरा से मिलने भी पहंचे हुए हैं। वहीं माहिरा भी खबरें देने में आगे हैं। हाल ही में उनकी सिगरेट पीते हुए एक वीडियो वायरल हुई है। इससे पाकिस्तान तो नाराज़ है ही, साथ ही उनके फैंस भी इससे नाखुश नज़र आ रहे हैं। 
 
वे किसी ईवेंट में थी, जहां बैकस्टेज वे सिगरेट पी रही थीं। उनसे कई बार कहा गया कि वे इसे फेंक दे लेकिन जब तक माहिरा का नाम अनाउंस नहीं हुआ तब तक माहिरा सिगरेट पीती रहीं। उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
 
इससे पाकिस्तानी उनसे काफी खफा है। सिगरेट पीना अब माहिरा के लिए गलत हरकत बताया जा रहा है। वो भी पब्लिकली। उनके कुछ फैंस हालांकि उनका यह कहकर सपोर्ट कर रहे हैं कि माहिरा एडल्ट हैं, वे अपनी ज़िंदगी जैसी चाहे जी सकती हैं। माहिरा एक-से-एक फिल्में दे रही हैं और बहुत नाम कमा रही हैं। लेकिन पब्लिकली सिगरेट पीने वाली उनकी गलती उन पर बहुत भारी पड़ रही है। 

ALSO READ: बागी 2 : फिल्म समीक्षा
 
कुछ समय पहले ही माहिरा ने भी यह बयान दिया था कि रणबीर के साथ उनकी सिगरेट पीती हुई पिक्चर्स वायरल होने पर उन्हें बुरा महसूस हो रहा था। रणबीर भी कह चुके हैं कि मैं माहिरा की इज़्ज़त करता हूं और उन्हें इन तस्वीरों से जज ना करें। माहिरा पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। बॉलीवुड में अब तक उन्होंने एक ही फिल्म की है, शाहरुख खान के साथ 'रईस'। इस एक फिल्म से ही उनकी पूरे बॉलीवुड में चर्चा होने लगी थी। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख