dharma sangrah
✕

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के भाई का निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

Updated: रविवार, 9 जनवरी 2022 (11:47 IST)
साउथ इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के बड़े भाई रमेश बाबू का निधन हो गया है। वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उनके निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई हस्तियों ने रमेश बाबू के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 
महेश बाबू इस समय कोविड पॉजिटिव हैं। ऐसे में उन्होंने फैंस से अपील की है कि अंतिम संस्कार में 50से ज्यादा लोग शामिल न हो। 
 
महेश बाबू के परिवार ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है। बयान में लिखा, 'बड़े दुख के साथ हम ये सूचित कर रहे हैं कि जी. रमेश बाबू गारु का निधन हो गया है। वह हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हम सभी से प्रार्थना करते हैं कोविड 19 के नियमों का पालन करें और शमशान घाट के आस-पास भीड़ न लगाएं।
 
बता दें कि रमेश बाबू भी साउथ इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा थे। उन्होंने 1974 में 'अल्लूरी सीतारामाराजू' से स्क्रीन पर डेब्यू किया था। 1997 में एक्टिंग छोड़कर रमेश बाबू प्रोड्यूसर बन गए थे। रमेश बाबू में भाई महेश बाबू के लीड रोल वाली 'अर्जुन' और 'अतिथि' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था।
 

Show comments

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख