Daily Horoscope
✕

अश्मित पटेल संग ब्रेकअप पर महक चहल बोलीं- मेरे लिए सही इंसान नहीं थे

Updated: बुधवार, 5 मई 2021 (16:40 IST)
मनोरंजन जगत में अक्सर रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते है। कई रिश्ते शादी के बंधन में बंध जाते हैं और कई बीच में ही टूट जाते हैं। बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस महक चहल और अश्मित पटेल ने भी 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों ने सगाई भी की, लेकिन फिर उन्होंने अपनी सगाई तोड़ दी थी।

 
महक और अश्मित के ब्रेकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब इस मुद्दे पर एक बार फिर महक ने अपने दिल की बात कही है। अश्मित पटेल के साथ ब्रेकअप के बारे में महक ने कहा कि वो इस रिश्ते को खत्म करने के लिए खुद को कसूरवार नहीं मानती हैं। 
 
उन्होंने कहा कि, जब आप किसी के साथ रहने लगते हैं, उसे करीब से जानने लगते हैं तब आपको उसको बेहतर ढंग से जान पाते हैं। मुझे लगता है कि अश्मित पटेल मेरे लिए सही इंसान नहीं थे। ब्रेकअप के बाद से मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ मौजूद रहे। मैंने उन्हें अपने दिल की बात कही। लॉकडाउन के चलते मैंने काफी सारा वक्त गोवा में बिताया और सिर्फ जरूरत पड़ने पर मुंबई आती थी। 
 
महक ने कहा, वक्त की सबसे अच्छी बात यही है कि ये सब ठीक कर सकता है। हालांकि कोरोना के चलते कोई काम नहीं था तो ये आसान नहीं था, लेकिन अब मैं पूरी तरह ठीक हो चुकी हूं। महक ने ये भी बताया कि अगर अश्मित से उनका ब्रेकअप नहीं हुआ होता तो वो गोवा नहीं जाती। 
 
बता दें कि एक दूसरे को डेट करने के बाद अश्मित और महक ने साल 2017 में सगाई कर ली थी, इसके बाद दोनो के बीच हुई अनबन के कारण ये रिश्ता तोड़ दिया गया था।
 

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख