dharma sangrah
✕

क्रिकेटर महेदी हसन ने अल्लू अर्जुन के स्टाइल में मनाया विकेट लेने का जश्न!

Updated: शनिवार, 29 जनवरी 2022 (13:30 IST)
अल्लू अर्जुन की हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'पुष्पा' आजकल ट्रेंडसेटर बनती जा रही है। यह इस पीढ़ी के लिए एक कल्ट फ़िल्म साबित हुई है। आम जनता ही नहीं बल्कि कई अभिनेता और क्रिकेटर, अल्लू अर्जुन के पुष्पा वाले अंदाज में एक्टिंग करते हुए नजर आ चुके हैं। यह फिल्म एक वैश्विक हिट बन गई है जिसने पुष्पा में अल्लू अर्जुन की परफॉर्मेंस का दबदबा साबित कर दिखाया है। 
 
फ़िल्म के गाने और पुष्पा स्टाइल सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहे है, ऐसे में इस ट्रेंड को फॉलो करने वाले क्रिकेटरों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। शिखर धवन, रवींद्र जडेजा, सूर्य कुमार, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, डेविड वार्नर जैसी प्रसिद्ध क्रिकेट हस्तियों को पुष्पा स्टाइल कॉपी करते देखा गया है और बांग्लादेशी गेंदबाज नजमुल इस्लाम को भी अल्लू अर्जुन के स्टाइल से आउट होने का जश्न मनाते देखा गया और अब एक अन्य क्रिकेटर बांग्लादेश के ऑलराउंडर महेदी हसन को विकेट लेने के बाद 'ऊ अंतावा' गाने से अल्लू अर्जुन के एक डांस स्टेप को कॉपी करते हुए देखा गया। यह देखना अद्भुत है कि न केवल अल्लू अर्जुन का लुक या हुक स्टेप्स बल्कि नॉर्मल डांस स्टेप्स भी ट्रेंड कर रहे हैं। 
 
हर हफ्ते लगातार बड़ी सफलता हासिल करने वाली फिल्म के लिए इतना जबरदस्त क्रेज देखना अविश्वसनीय है। ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी फैंस इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए क्रेजी हो रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और यह अपने हिंदी वर्शन में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है और दुनिया भर में यह पहले ही 300 करोड़ पार कर चुकी है।  इसलिए, यह देखना रोमांचक होगा कि आने वाले महीनों में फिल्म को और कितनी ऊंचाई हासिल करती है।

Show comments

200 करोड़ के ठगी केस में नोरा फतेही को कोर्ट ने भेजा समन, इस दिन होना होगा पेश

शाहरुख खान के 'मन्नत' में अनिल कपूर ने की थी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की शूटिंग, सालों बाद खोला राज

ऋषभ शेट्टी निभाएंगे शिवाजी महाराज का किरदार, भूषण कुमार ने किया मेगा प्रोजेक्ट 'द प्राइड ऑफ भारत' का ऐलान

'ईथा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार बनकर छाईं श्रद्धा कपूर

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी', एक्सटेंडेड कट में दिखेंगे अनदेखे सीन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख