Daily Horoscope
✕

लॉकडाउन में भी बेहद बिजी हैं जैकलीन फर्नांडिस, बोलीं- महसूस नहीं हो रहा कि मैं लॉकडाउन में हूं

Updated: शुक्रवार, 12 जून 2020 (08:10 IST)
बॉलीवुड की सनशाइन गर्ल जैकलीन फर्नांडिस कोरोना वायरस महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान भी समय का सदुपयोग करना और चीज़ों के प्रति सकारात्मक रवैया बनाए रखना निश्चित रूप से जानती हैं। वह वास्तव में बेहद प्रेरक है और अपने समय का सदुपयोग करते हुए दूसरों को प्रेरित करना उन्हें अच्छे से आता है।

 
जब जैकलीन से पूछा गया कि वह लॉकडाउन के दौरान इतने व्यस्त रहने के अनुभव को कैसे साझा करेंगी, तो उन्होंने कहा, हां, मेरी फिल्म रिलीज, प्रमोशन, सलमान के साथ गाना, बादशाह के साथ गाना, मैगजीन शूट और अब, शो- जब काम की बात आती है तो मुझे नहीं महसूस हो रहा है कि मैं लॉकडाउन में हूं, शुक्र है।
 
जैकलीन ने आगे कहा, व्यक्तिगत रूप से, मैं सकारात्मक होने की कोशिश कर रही हूं और वह सब कर रही हूं जिससे मैं खुद को व्यस्त रख सकती हूं और जितना हो सकता है उतना प्रोड्क्टिव बन रही हूं। यह हर किसी के लिए एक कठिन समय रहा है, घर में रहना और हमारे रोज़मर्रा काम के लिए बाहर न जाना लेकिन मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं खुद को व्यस्त रखने में सक्षम रही हूं। 
 
हमें इस समय का जितना संभव हो उतना प्रोड्क्टिव उपयोग करना चाहिए। साथ ही मुझे उम्मीद है कि इस कठिन समय के खत्म होते ही हम सब एक बार फिर अपनी सामान्य ज़िन्दगी को फिर से शुरू कर सकेंगे।
 
जैकलीन पिछले कुछ दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' के प्रमोशन में व्यस्त थी जिसमें वह एक अनदेखे अवतार और किरदार में नज़र आ रहीं है। अभिनेत्री ने इस साल अभिनेता सलमान खान के साथ 'तेरे बिना' 'मेरे आंगने मेरे' और 'गेंदा फूल' जैसे कुछ चार्टबस्टर हिट दिए है। यहां तक कि जैकलीन ने लॉकडाउन के दौरान अपने दर्शकों के मनोरंजन के लिए घर पर शूट किया गया 'होम डांसर' नामक शो भी पेश किया है जिसमें वह शो की होस्ट थीं।
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख