dharma sangrah
✕

इस दिन अपने तीसरे बच्चे को जन्म देंगी लीजा हेडन

Updated: शनिवार, 12 जून 2021 (10:19 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन जल्द ही तीसरी बार मां बनने वाली हैं। लीजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान लीजा ने बताया कि वह कि⁡स दिन बच्चे को जन्म देंगी। 

 
लीजा ने बताया वे जल्द ही मां बनने जा रही हैं। उनकी डिलीवरी 22 जून को होने की संभावना है। लीजा ने कहा, मेरे पति डीनो और मैं तीसरा बच्चा चाहते थे। ये चीज हम हमेशा से जानते थे। यहां तक कि, हमारा लक्ष्य चार बच्चों का था। लेकिन मुझे लगता है कि इसे तीन पर ही स्टॉप होना होगा। जब तक कि भगवान नहीं चाहते हैं।
 
लीजा ने कहा कि जब उनका दूसरा बेटा हुआ था तो उनके पहले बेटे को बहुत जलन होती थी क्योंकि सब उससे प्यार करते थे। मगर अब जब लीजा एक नन्ही परी का स्वागत करने की तैयारी में हैं तो उनके दोनों बेटों की खुशी का भी ठिकाना नहीं है।
 
लीजा इन दिनों हॉन्ग कॉन्ग में अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही हैं। लीजा ने 2016 सितंबर में डिनो ललवानी से शादी की थी। साल 2017 में उन्होंने पहले बेटे को जन्म दिया। इसके बाद एक्ट्रेस 2020 में दूसरी बार मां बनी थीं। 
 
लीजा ने फिल्म आयशा से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने क्वीन, हाउसफुल 3 और ऐ दिल है मुश्किल जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। 
 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख