शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. lata mangeshkar tweet on ms dhoni retirement rumors
Written By

लता मंगेशकर हुईं भावुक, एमएस धोनी को संन्यास नहीं लेने की दी सलाह

लता मंगेशकर हुईं भावुक, एमएस धोनी को संन्यास नहीं लेने की दी सलाह - lata mangeshkar tweet on ms dhoni retirement rumors
आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में भारत, न्यूजीलैंड से 18 रनों से हार गया। भारत की इस हार के साथ ही एक बार फिर विश्व कप जीतने का उसका सपना अधूरा रह गया। टीम इंडिया की इस हार से आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी निराश है। लेकिन टीम की पूरे सीरीज में शानदार परफॉर्मेंस को देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा हैं।


वहीं इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरों ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। सोशल मीडिया पर भी #ThankYouMSD हैशटैग ट्रेंड कर रहा है, और हर कोई धोनी लेकर तरह-तरह के ट्वीट कर रहा है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी धोनी के संस्यास लेने की खबर अपना पक्ष रखा हैं।
 
लता मंगेशकर ने धोनी से संन्यास ना लेने की अपील की हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'नमस्कार महेंद्र सिंह धोनी जी। आज कल मैं सुन रही हूं की आप रिटायर होने जा रहे हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आप के खेल की जरुरत है। ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए।'
 
इस विश्व कप में एम एस धोनी के स्ट्राइक रेट को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। अब लता मंगेशकर के ट्वीट के बाद एक बार फिर से पूरे देश की भावनाएं धोनी के साथ नजर आ रही है। उनके इस ट्वीट को फैंस का भी पूरा साथ मिल रहा है।
 
इसके साथ ही लता ने एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने 1994 में गाया हुआ अपना गाना 'आकाश के उस पार भी' टीम इंडिया को समर्पित किया है। लता ने लिखा, 'कल भले ही हम जीत न पाए हों, लेकिन हम हारे नहीं हैं। गुलजार साहब का क्रिकेट के लिए लिखा हुआ ये गीत मैं हमारे टीम को डेडिकेट करती हूं।'
 
टीम इंडिया के सेमीफाइनल में हारने के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान जैसे सितारे टीम के साथ खड़े दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें
भारत में सेक्स से जुड़े टैबू को तोड़ने के लिए तैयार है सोनाक्षी सिन्हा की 'खानदानी शफाखाना'