biodatamaker

नाशिक में विसर्जित हुई लता मंगेशकर की अस्थियां, इन दो जगहों पर भी होगा विसर्जन

Updated: गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022 (13:43 IST)
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 6 फरवरी को निधन हो गया था। भारत रत्न लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया था। लता मंगेशकर को उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने मुखाग्निन दी थी।

 
लता मंगेशकर की अस्थियां लेने 7 फरवरी को उनके भतीजे आदिनाथ शिवाजी पार्क पहुंचे थे। पूरे विधि विधान के बाद लता मंगेशकर की अस्थियों को 3 कलश में रखकर सौंप गया था। परिवार ने लता जी की अस्थियों का विसर्जन पवित्र तीन स्थानों पर करने का फैसला किया है। 
 
लता मंगेशकर की अस्थियों का विसर्जन करने परिवार गुरुवार को नाशिक पहुंचा। लता जी के परिवार के सदस्यों ने गोदावरी नदी के तट पर पवित्र रामकुंड में उनकी अस्थियां विसर्जित की। 
 
नाशिक के अलावा लता मंगेशकर की अस्थियों का एक कलश काशी में गंगा नदी और एक और कलश हरिद्वार में विसर्जित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लता मंगेशकर के परिवार के साथ काशी में मौजूद रहेंगे। 
 
बता दें कि लता मंगेशकर का 6 फरवरी को निधन हो गया था। पद्म विभूषण, भारत रत्न, दादा साहेब फाल्के जैसे पुरस्कारों से सम्मानित, स्वर कोकिला कही जाने वाली महान गायिका लता मंगेशकर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख