गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kyun utthe dil chhod aaye amrit is all set to marry veer pratap singh
Written By
Last Modified: बुधवार, 26 मई 2021 (17:05 IST)

Kyun Utthe Dil Chhod Aaye : अपना प्यार कुर्बान करके वीर प्रताप सिंह से शादी करेंगी अमृत!

Kyun Utthe Dil Chhod Aaye : अपना प्यार कुर्बान करके वीर प्रताप सिंह से शादी करेंगी अमृत! - kyun utthe dil chhod aaye amrit is all set to marry veer pratap singh
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का बेहद पसंद किया जाने वाला फिक्शन शो 'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए' कुछ रोमांचक उतार-चढ़ाव दिखाने की तैयारी कर रहा है। दर्शक जल्द ही अमृत (ग्रेसी गोस्वामी) और वीर (कुणाल जयसिंह) को एक होते देखेंगे, जहां वो अपनी शादी का जश्न मनाएंगे। 

 
इस समय इस कहानी में बहुत-सा ड्रामा दिखाया जा रहा है, जहां रणधीर (जान खान) को यह यकीन हो जाता है कि वीर (कुणाल जयसिंह) अब बदल गया है और अब सबकुछ ठीक हो जाएगा। आगे आने वाले एपिसोड्स में कुछ हाई वोल्टेज ड्रामा दिखाया जाएगा।
 
रणधीर पर छेड़खानी का आरोप लगने के बाद से ही वो जेल में है। उधर, अपने प्यार रणधीर को जेल से छुड़ाने के लिए अमृत एक बहुत मुश्किल फैसला लेती हैं। वो वीर से शादी करने के लिए राजी हो जाती हैं। अब इस विवाह समारोह को यादगार बनाने के लिए परिवार के सभी सदस्य एक साथ नजर आएंगे। 
 
इस सीक्वेंस के बारे में बताते हुए अमृत यानी कि ग्रेसी गोस्वामी कहती हैं, हर स्थिति के अलग-अलग अंजाम होते हैं। रणधीर को बचाने के लिए इतनी मेहनत और संघर्ष के बावजूद अमृत के पास अपने प्यार को कुर्बान करके वीर से शादी करने के अलावा कोई और चारा नहीं बचता। इसकी शूटिंग करना बड़ा दिलचस्प अनुभव रहा। मैं उम्मीद करती हूं कि दर्शकों को भी इस एपिसोड में उतना ही मजा आएगा, जितना मजा हमें इसकी शूटिंग करते हुए आया।
 
आने वाली कहानी में वश्मा और उदय की मुलाकात सरोज और भानु से होती है, जो यह नहीं जानते कि वश्मा एक तवायफ रह चुकी है, और दोनों की शादी अगले दिन के लिए तय हो जाती है।
 
ये भी पढ़ें
Super Dancer Chapter 4 : अंशिका राजपूत की परफॉर्मेंस देखकर दंग हुए सुनील शेट्टी