ramcharitmanas
✕

केआरके ने रणबीर कपूर के कैरेक्टर पर उठाया सवाल, बोले- कहीं तो कंट्रोल कर लिया करो

Updated: बुधवार, 30 जून 2021 (18:16 IST)
कमाल राशिद खान अपने बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहते हैं। खुद को फिल्म ‍क्रिटिक बताने वाले केआरके अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स से पंगा लेते रहते हैं। बीते दिनों केआरके ने सलमान खान, मीका सिंह और कंगना से ट्विटर पर पंगा लिया था। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान को भी नसीहत दी थी।

 
अब केआरके ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है। केआरके ने ट्वीट करके रणबीर कपूर के कैरेक्टर पर सवाल उठाए हैं। केआरके ने ट्वीट किया, आजकल रणबीर कपूर दीदी कंगना रनौत के निशाने पर है! 
 
उन्होंने लिखा, कंगना इशारों ही इशारों में रणबीर कपूर की पोल खोल रही है और दुनिया को बता रही है, कि रणबीर कितना बड़ा ठरकी है! मैं रणबीर से यही कहूँगा, कि भाई साहब हर जगह क्यों ट्राई करते हो! कहीं तो कंट्रोल कर लिया करो मेरे भाई!
 
बता दें कि इससे पहले केआरके के खिलाफ सलमान खान ने मानहानि का केस किया था। कोर्ट से ‍मिले आदेश के बाद केआरके ने सलमान के खिलाफ पोस्ट की गई सारी वीडियो डिलीट कर दी थी। इसके बाद उन्होंने मीका से पंगा लिया और केआरके को यह भारी पड़ गया। मीका ने केआरके पर जमकर‍ निशाना साधा था। 
 
हाल ही में केआरके ने शाहरुख खान के खिलाफ भी कई ट्वीट किए थे। केआरके ने लिखा था, शाहरुख खान भी दूसरे स्टार्स की तरह गलती कर रहे हैं कि वह 56 साल की उम्र में भी बूढ़ा नहीं बनना चाहते हैं। वह सिर्फ भोलू क्यूट ब्वॉय का रोल करना चाहते हैं, जिसे लोग पचा नहीं पाएंगे।

Show comments

नाना पाटेकर जिंदा हो सकते हैं, तनुश्री दत्ता का सनसनीखेज दावा, DNA टेस्ट की भी मांग

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख