ramcharitmanas

कोएना मित्रा नहीं लौटा पाईं उधार लिए पैसे, कोर्ट ने सुनाई 5 महीने जेल की सजा

Updated: सोमवार, 22 जुलाई 2019 (13:07 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोएना मित्रा पिछले दिनों 'ओ साकी साकी' गाने के रीमेक को लेकर चर्चा में आई थीं, अब एक और कारण से वह सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, कोएना मित्रा को चेक बाउंसिंग मामले में 6 महीने की जेल हो गई है।


कोएना मित्रा पर मॉडल पूनम सेठी ने 2013 में चेक बाउंस होने के बाद केस दर्ज किया था। हालांकि, कोएना मित्रा ने इन आरोप को झूठा करार दिया था और इसे हायर कोर्ट में चैलेंज करने की बात कही थी। लेकिन अब मुंबई मेट्रोपॉलिटन कोर्ट की मजिस्ट्रेट केतकी चाह्वण ने कोएना की सारी दलीलों को खारिज करते हुए उन्हें 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। 
 
खबरों की मानें तो कोएना मित्रा ने पूनम सेठी से 22 लाख रुपए उधार लिए थे। इस लोन को चुकाते वक्त एक्ट्रेस ने पूनम को 3 लाख का चेक दिया था। लेकिन ये बाउंस हो गया। इसके बाद पूनम सेठी ने कोएना को 19 जुलाई 2013 को एक लीगल नोटिस भेजा था। जिसके बाद भी एक्ट्रेस ये लोन चुकाने में असक्षम रहीं।
इसके बाद पूनम ने 10 अक्टूबर 2013 को कोएना के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कर दिया। वहीं, एक्ट्रेस ने अपनी दलील पेश करते हुए कहा था कि पूनम इतनी सक्षम नहीं कि वो उन्हें 22 लाख रुपए दे सकें। इसके साथ हीं, उन्होंने पूनम पर चेक चोरी करने का भी आरोप लगाया था। लेकिन कोएना की सभी दलील खारिज हो गईं।

Show comments

रकुल प्रीत सिंह ने ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक में ढाया कहर, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

रोहित शर्मा पर चढ़ा 'ऐसी मेरी वाइब' का खुमार, कुणाल खेमू की 'वाइब' के हिट ट्रैक पर जमकर किया डांस

'नयी नवेली' का धमाकेदार टीजर रिलीज, यामी गौतम का दिखा अब तक का सबसे अलग अवतार

विपुल शाह की क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' का 5वां एपिसोड रिलीज, 'द सेकंड मर्डर' में बढ़ा सस्पेंस

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 HPV अवेयरनेस प्रोग्राम से 3 लाख लड़कियों तक पहुंचा अभियान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख