ganesh chaturthi

जब 7 महीने की प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी को शख्स ने की गले लगाने की कोशिश, बॉडीगार्ड ने बताया किस्सा

Updated: शनिवार, 25 अप्रैल 2026 (09:21 IST)
बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। हाल ही में कियारा एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं, जिसका नाम उन्होंने सारायाह रखा है। अब कियारा के बॉडीगार्ड जीशान कुरैशी ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के दौरान का एक वाक्या बताया है। 
 
जीशान कुरैशी ने बताया कि कियारा की प्रेग्नेंसी के दौरान सेट पर एक फैन ने उन्हें गले लगाने की कोशिश की थी। कियारा उस वक्त सात महीने की प्रेग्नेंट थीं और वह एक ब्रांड शूट के सिलसिले में बाहर थीं। सिद्धार्थ मल्होत्रा उस वक्त काफी डरे हुए थे और उन्होंने खुद जीशान को कियारा के साथ जाने के लिए कहा था, जबकि कियारा के पास पहले से ही अपनी सुरक्षा टीम थी।
 
शूट के दौरान जब कियारा अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकलीं, तो कॉर्पोरेट टीम से जुड़े एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आने की कोशिश की। जीशान के अनुसार, उस व्यक्ति ने सूट पहना था, मुझे लगा वह एक सभ्य आदमी होगा। लेकिन अचानक उसने कियारा को गले लगाने की कोशिश की।
 
जीशान ने तुरंत हस्तक्षेप किया, जिससे वहां तीखी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि सुरक्षा टीम को स्थिति संभालने के लिए उनके मैनेजर को व्यक्तिगत रूप से फोन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कई बार फैंस अपने उत्साह में सीमा पार कर देते हैं और यही वजह है कि सुरक्षा को लेकर सख्ती जरूरी होती है। 
 
फरवरी 2023 में हुई सिद्धार्थ और कियारा की शादी को बॉलीवुड की सबसे 'हश-हश' शादियों में गिना जाता है। जीशान ने बताया कि यह शादी किसी अचानक लिए गए फैसले का परिणाम नहीं थी। इसके लिए 4 महीने पहले से ही जैसलमेर में रेकी की जा रही थी।
 
सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी 2021 की फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर शुरू हुई थी। पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री जितनी जबरदस्त थी, असल जिंदगी में भी उनका रिश्ता उतना ही गहरा होता गया। फरवरी 2023 में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बाद, इस कपल के जीवन में एक नया मोड़ आया। जुलाई 2025 में कपल ने एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख