सम्बंधित जानकारी
- प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल वैनगार्ड ऑनर, Gold Gala 2026 में मिलेगा बड़ा सम्मान
- नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुद को आइकॉन मानने से किया इनकार, बोले- अब भी सीख रहा हूं
- 2027 में आएगा पैन-इंडिया सिनेमा का तूफान, वाराणसी से स्पिरिट तक बड़ी फिल्मों का धमाका
- सिर्फ एक्शन नहीं, अब होगा 'हाई-कॉन्सेप्ट' धमाका, पर्दे पर पहली बार दिखेगा सनी देओल का ऐसा अवतार
- ईद 2027 पर सलमान खान का कब्जा, 'SVC63' के ऐलान से फैंस एक्साइटेड
जब 17 साल के अहान को शाहरुख खान ने दिया था करियर बदलने वाला सुझाव, 'सैयारा' से मचाया धमाल
बॉलीवुड में हर साल कई सितारे कदम रखते हैं, लेकिन कुछ की चमक पहली फिल्म से ही बॉक्स ऑफिस के सारे समीकरण बदल देती है। चिक्की पांडे और डीन पांडे के बेटे अहान पांडे आज इसी फेहरिस्त में सबसे ऊपर हैं। मोहित सूरी की म्यूजिकल लव स्टोरी 'सैयारा' ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि इसे भारत की अब तक की सबसे सफल रोमांटिक डेब्यू फिल्म बना दिया है।
अहान पांडे की इस शानदार शुरुआत के पीछे बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान का गहरा प्रभाव है। अहान, शाहरुख के बच्चों—आर्यन और सुहाना खान—के बचपन के दोस्त रहे हैं। हाल ही में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में अहान ने बताया कि शाहरुख उनके लिए सबसे शुरुआती प्रेरणा रहे हैं।
अहान ने कहा, यह बताना मुश्किल है कि मैंने उनसे क्या सीखा है, क्योंकि उनके साथ बड़े होते हुए बहुत कुछ अवचेतन मन में बस गया। यह कुछ बाहरी सीखने जैसा नहीं था, बल्कि शांत और आंतरिक संकेत थे जिन्होंने मुझे एक अभिनेता के रूप में तैयार किया।
जब 17 साल के अहान को शाहरुख ने दी थी सलाह
अहान ने एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया कि जब वह महज 17 साल के थे, तब उन्होंने 'Fifty' नाम की एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी। उन्होंने हिचकिचाते हुए अपने 'अंकल' (शाहरुख खान) से उसे देखने का अनुरोध किया। शाहरुख ने न केवल वह फिल्म देखी, बल्कि उसमें सुधार के लिए जरूरी सुझाव भी दिए ताकि वह दर्शकों के लिए और अधिक आकर्षक बन सके। अहान के अनुसार, शाहरुख की यही खूबी उन्हें सबसे अलग बनाती है—कैमरा बंद होने के बावजूद वह सामने वाले को यह महसूस कराते हैं कि वह खास है।
दिलचस्प बात यह है कि डायरेक्टर मोहित सूरी ने शुरुआत में अहान को फिल्म के लिए रिजेक्ट कर दिया था। सूरी को लगा था कि अहान का व्यक्तित्व फिल्म के किरदार के लिए बहुत 'सॉफ्ट' है। लेकिन एक डिनर मीटिंग के दौरान जब अहान ने बनावटीपन छोड़ अपना असली रूप दिखाया, तो मोहित दंग रह गए और उन्हें फिल्म के लिए साइन कर लिया। 'सैयारा' में अहान और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री ने पर्दे पर जादू कर दिया।
क्या है अहान पांडे का फ्यूचर प्लान?
सैयारा की ऐतिहासिक सफलता के बाद अहान के पास प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी है। अहान और अनीत पड्डा की जोड़ी जल्द ही मोहित सूरी की अगली फिल्म में नजर आएगी, जिसका वर्किंग टाइटल 'सतरंगा' बताया जा रहा है। इसके अलावा यशराज फिल्म्स के बैनर तले अहान एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म की तैयारी कर रहे हैं, जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर कर सकते हैं।
