sundarkand
✕

संजय दत्त के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, 'केजीएफ चैप्टर 2' से अधीरा का फर्स्ट लुक रिलीज

Updated: बुधवार, 29 जुलाई 2020 (12:08 IST)
फैंस काफी समय से कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से यश का लुक पहले ही रिलीज कर दिया गया था। अब संजय दत्त के जन्मदिन के मौके पर फैंस को तोहफा देते हुए फिल्म से उनका फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है।

 
फिल्म में संजय दत्त के किरदार का नाम अधीरा होगा। संजय दत्त फिल्म में निगेटिव किरदार निभा रहे हैं और उनका लुक बेहद खतरनाक है। संजय दत्त का यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
 
अपने लुक की तस्वीर शेयर करते हुए संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा, 'इस फिल्म में काम करना बेहद गर्व की बात है, इससे अच्छा तोहफा अपने जन्मदिन पर मैं और क्या मांग सकता हूं। फैंस के प्यार और उनके सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।'
 
पोस्टर में संजय दत्त कवच पहने हुए और सिर पर टैटू के साथ बेहद खतरनाक दिख रहे हैं। पोस्टर में संजय के हाथ में एक तलवार भी दिख रही है। 
 
बता दें कि इससे पहले केजीएफ 2 में अपने अधीरा के रोल के बारे में बात करते हुए संजय दत्त ने कहा था कि उनका यह किरदार अवेंजर्स के थानोस जैसा खतरनाक है। केजीएफ के दूसरे पार्ट में भी लीड रोल में यश होंगे। इसके अलावा इस फिल्म में रवीना टंडन भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
 

Show comments

Drishyam The Conclusion Box Office: सोमवार को भी नहीं थमी रफ्तार, 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

अदिति राव हैदरी ने बताया जिंदगी का फलसफा, मणि रत्नम के साथ काम करने को बताया टर्निंग पॉइंट

विद्युत जामवाल ने 20 मिनट तक नहीं झपकाई पलक, आंखों में आए आंसू, वायरल वीडियो ने खींचा ध्यान

उड़ता तीर मूवी प्रिव्यू: पाकिस्तानी जासूस की याददाश्त गई तो बन गया हिंदुस्तान का देशभक्त, आयुष्मान का दिखेगा नया अंदाज

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख