Daily Horoscope
✕

मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की की मोहब्बत दिखाए जाने के कारण 'केदारनाथ' मुश्किल में

Updated: मंगलवार, 6 नवंबर 2018 (11:52 IST)
हाल ही में अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' का ट्रेलर जारी हुआ है। केदारनाथ में कुछ वर्षों पहले भीषण बाढ़ आई थी जिसकी चपेट में हजारों लोग आए थे और सैकड़ों जान से हाथ धो बैठे थे। करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ और लाखों लोग बेघर हो गए। 
 
इसी पृष्ठभूमि में 'केदारनाथ' फिल्म बनाई गई है। ट्रेलर से झलक मिलती है कि इन हालातों में एक हिंदू लड़की की जान एक मुस्लिम लड़का बचाता है और दोनों एक-दूसरे को मोहब्बत कर बैठते हैं। 


 
इससे कुछ लोग खफा हो गए हैं और उन्होंने 'केदारनाथ' की रिलीज के खिलाफ झंडा उठा लिया है। उनका मानना है कि यह फिल्म 'लव जिहाद' को बढ़ावा देती है और इसे प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा। ट्रेलर में दोनों के बीच एक लंबा चुम्बन दृश्य भी दिखाया गया है जिसने आग में पेट्रोल छिड़क दिया है। 
 
यह फिल्म दिसम्बर में रिलीज होने वाली है। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी के लिए यह फिल्म अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि वे इसी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। 


 
यह फिल्म वैसे ही संकट में फंस सकती है जैसे कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' फंस गई थी। गौरतलब है कि 'पद्मावत' को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था और इसके कारण फिल्म अपनी नियत तारीख से कुछ दिनों बाद ही भारी विरोध के बीच रिलीज हुई थी। देश के कुछ हिस्सों में यह अब भी रिलीज नहीं हो पाई है। 
 
बॉलीवुड से जुड़े कुछ लोगों का मानना है कि 'केदारनाथ' पर भी ऐसा संकट मंडरा रहा है। ट्रेलर देख ही लोग भड़क गए हैं तो फिल्म के प्रदर्शन पर हंगामा हो सकता है।    

Show comments

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,000 करोड़ का आंकड़ा, ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने जारी किए तीन नए पोस्टर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख