dharma sangrah
✕

रामायण के री-टेलीकास्ट पर कविता कौशिक ने किया ऐसा ट्वीट, हुईं जमकर ट्रोल

Updated: रविवार, 29 मार्च 2020 (15:00 IST)
कोरोना वायरस के कारण पूर देश को 21 दिनों तक लॉकडाउन कर दिया गया है। इस दौरान 28 मार्च से दुरदर्शन पर ऐतिहासिक सीरियल रामायण का दोबारा प्रसारण शुरू हो गया है। सीरियल का यह टेलीकास्ट लोगों की डिमांड पर किया गया है। लोगों ने इसे प्रसारित करने पर ख़ुशी जताई है।

 
लेकिन एफआईआर एक्ट्रेस कविता कौशिक ने ट्वीट कर रामायण के दोबारा प्रसारण पर सवाल उठाया। इस ट्वीट के कारण सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
 
कविता ने ट्वीट किया, 'खुद तो पार्लियामेंट में बैठ के फोन पे एडल्ट फिल्में देखते हैं और हमको रामायण देखने को कह रहे हैं।'

कविता की ये बात सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आई। यूजर्स उन्हें अरेस्ट करने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा- 'प्लीज इसे अरेस्ट कर लें इन्होंने रामायण को पॉर्न से कंपेयर किया है। ये नहीं सहेंगे अब बात धर्म पर आ गई है।' एक और यूजर ने कहा- 'फोन पर तुम कुछ भी देख सकती हो रामायण टीवी पर दिखा रहे हैं।'
 
ALSO READ: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कोरोना वायरस पर किए ऋषि कपूर के ये ट्वीट
 
कविता कौशिक ने टीवी सीरियल FIR में काम किया था। इस सीरियल में उन्होंने पुलिस ऑफिसर चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाया था। कविता ने साल 2004 में बॉलीवुड में फिल्म एक हसीना थी से कदम रखा जिसमें उन्होंने सैफ अली खान की गर्लफ्रेंड का रोल निभाया। इसके बाद वो फिल्म मुंबई कटिंग और फिल्म सिटी व जंजीर में भी दिखीं।
 
बता दें रामानंद सागर का लोकप्रिय सीरियल जनता की डिमांड पर वापस से टेलीकास्ट किया गया है। इसे शनिवार 28 मार्च से दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया है। शो प्रसारण का समय सुबह 9 बजे और रात 9 बजे किया जा रहा है।
 

Show comments

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

शिल्पा शेट्टी की टीवी पर धमाकेदार वापसी, होस्ट करेंगी नया शो 'प्यार का प्रेशर कुकर'

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख