dharma sangrah
✕

ड्रीम कार के बाद अब प्राइवेट जेट खरीदना चाहते हैं कार्तिक आर्यन

Updated: शुक्रवार, 2 सितम्बर 2022 (17:42 IST)
फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के सबसे हिट एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं। कार्तिक की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हो रहा है। जहां कार्तिक के पास कई फिल्मों की लाइन लगी हुई है। वहीं फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद कार्तिक को भूषण कुमार ने भारत की पहली 'जीटी ऑरेंज मैकलारेन' कार गिफ्ट की थी।

 
हाल ही में कार्तिक आर्यन से पूछा गया कि प्राइवेट जेट का सपना देखने और महंगी गाड़ियों के शौकीन होने के बाद कैसे खुद को दर्शकों से जोड़कर रखते हैं। कार्तिक आर्यन ने बताया, मैं अब भी इकोनॉमी क्लास में ट्रैवल करता हूं। जब जरूरत होती है, तब ही बिजनेस क्लास में जाता हूं।
 
कार्तिक ने कहा, जब लोगों के पास पैसा आ जाता है, तो वो इकोनॉमी में ट्रैवल करना छोड़ देते हैं, लेकिन मैंने नहीं छोड़ा। मेरे कुछ सपने हैं, मेरे पास ड्रीम कार थी और मुझे एक लेम्बोर्गिनी चाहिए थी और मैंने वो खरीद ली। मैं एक अभिनेता बनना चाहता था, वो सपना भी पूरा हो गया। अब मेरे सपने बड़े होते जा रहे हैं, प्राइवेट जेट भी आना चाहिए।
 
कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। कार्तिक जल्द ही शहजादा, कैप्टन इंडिया, फ्रेडी और सत्यप्रेम की कथा में नजर आने वाले हैं। 
 

Show comments

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

ये प्रेम मोल लिया मूवी प्रिव्यू: 4 साल बाद सूरज बड़जात्या की रोमांटिक ड्रामा में वापसी, जानें स्टार कास्ट और कहानी

शरवरी के देसी लुक ने उड़ाए होश, मल्टीकलर लहंगे और बैकलेस चोली में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

'रामायण' पर भड़के महाभारत के 'कृष्ण' नीतीश भारद्वाज, बोले- रावण को बना दिया हीरो, सरकार करे फंडिंग की जांच

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख