1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anushka sharma and virat kohli buy 8 acres land for farmhouse in alibaug
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 2 सितम्बर 2022 (19:22 IST)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अलीबाग में खरीदी करोड़ों की जमीन, बनाएंगे आलीशान फार्महाउस

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर फैंस के बीच कपल गोल्स सेट करते रहते हैं। वहीं अब अनुष्का और विराट एक नई प्रॉपर्टी के मालिक बन गए हैं। दोनों अलीबाग में एक बेहद महंगी प्रॉपर्टी खरीदकर उस पर फार्महाउस बनवा रहे हैं।
 
खबरों के अनुसार गणेश चतुर्थी के मौके पर विराट और अनुष्का ने अलीबाग में 8 एकड़ की प्रॉपर्टी खरीदी है। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने ये प्रॉपर्टी 19.24 करोड़ रुपए में खरीदी है। इस जगह पर वो एक लैविश फार्महाउस बनाएंगे। एक करोड़ 15 लाख की राशि सरकारी खजाने में पहले ही जमा कराई जा चुकी है। 
 
बताया जा रहा है कि विराट कोहली इस समय 'एशिया कप' के लिए दुबई में हैं इसलिए उनके भाई विकास कोहली ने गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले यानी 30 अगस्त को लेनदेन पूरा किया। यह लेनदेन एक जानी-मानी रियल एस्टेट कंपनी 'समीरा हैबिटेट्स' ने किया। 
 
वहीं हाल ही में यह भी खबर आई है कि विराट कोहली ने दिवंगत सिंगर और एक्टर किशोर कुमार के मुंबई के जुहू में मौजूद बंगले का एक हिस्सा किरए पर लिया है। विराट यहां पर एक रेस्टोरेंट खोलने वाले हैं, जिसका आधे से ज्यादा काम पूरा हो गया है। कोहली का ये रेस्टोरेंस्ट काफी बड़ा और आलीशान होने वाला है।