• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kartik aaryan film shehzada trailer will out on 12 january
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: बुधवार, 11 जनवरी 2023 (17:51 IST)

कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' का नया पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' का नया पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर | kartik aaryan film shehzada trailer will out on 12 january
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शहजादा' को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच कार्तिक ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए ‍'शहजादा' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। 

 
फिल्म के पोस्टर में बंटू (कार्तिक आर्यन)अपने रेट्रो सफेद स्कूटर पर डैशिंग लग रहे हैं। मुंह में सिगरेट दबाए काले चश्मे के साथ नीले रंग की शर्ट पहने कार्तिक ने फैंस का दिल चुरा लिया है। इस पोस्टर के साथ कार्तिक ने बताया कि 'शहजादा' का ट्रेलर कल यानि 12 जनवरी को रिलीज होने जा रहा है। 
 
पोस्टर को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, 'शहजादा आ रहा है। ट्रेलर कल लॉन्च होगा।' इसे साल का सबसे यादगार ट्रेलर रिलीज़ बनाते हुए, कृति सेनन के साथ शहजादा भारत के 3 प्रमुख शहरों में इसे लार्जर देन लाइफ उत्सव बनाने जा रहे हैं। ट्रेलर 12 जनवरी को मुंबई में रिलीज़ किया जाएगा, और यह जोड़ी 13 जनवरी को जालंधर में लोहड़ी और 14 जनवरी को कच्छ के रण में मकर संक्रांति मनाएगी।
 
शहजादा का निर्देशन रोहित धवन ने किया है, जिसमें कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर, सनी हिंदुजा और अंकुर राठी ने अभिनय किया है, संगीत प्रीतम ने दिया है, जिसे भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल ने निर्मित किया है। यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
त्वं स्नानम्, मम् स्नानम् : चुटकुले में नहाने के प्रकार आपको हंसा देंगे