shradh paksha
✕

करीना से ज़्यादा करिश्मा के करीबी हैं सलमान खान

Updated: शुक्रवार, 4 मई 2018 (16:09 IST)
बॉलीवुड की सिस्टर्स जोड़ी में सबसे पहला नाम आता है करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान का। दोनों की बांडिंग और मस्ती लाजवाब है। हालांकि लंबे समय से करिश्मा किसी फिल्म में नज़र नहीं आई है लेकिन वे अपनी गर्ल्स गैंग के साथ मस्ती के कुछ पिक्चर्स शेयर कर अपने फैंस का दिल बहलाती रहती हैं। 
 
लेटेस्ट खबर यह है कि करिश्मा कपूर हाल ही में एंटरटेनमेंट की रात में नज़र आई थीं। उन्होंने शो में मस्ती के साथ कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी किए। पहले उन्होंने अपना गेम खेला और मस्ती की। इसके बाद करिश्मा ने इंडस्ट्री के अपने दिनों की बातें की। इसमें उन्होंने उनके पुराने दोस्त और बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के बारे में भी बात की। 
 
करिश्मा ने बताया कि सलमान उनसे कितना करीब हैं। कभी-कभी करिश्मा को लगता है कि सलमान, करीना और करिश्मा में करिश्मा से ज़्यादा करीब है। करिश्मा और सलमान ने कई फिल्में साथ की हैं। दोनों ने बीवी न. 1, जुड़वा, अंदाज अपना अपना, जीत जैसी हिट फिल्में देकर दर्शकों को अपना बनाया था। करिश्मा ने बताया कि वे दोनों बहुत लंबे समय से एक मज़बूत रिलेशनशिप शेयर करते हैं। सलमान के लिए करीना एक छोटी बहन की तरह है और वे अब भी उसे बच्ची ही मानते हैं। 
 
इसके अलावा करिश्मा ने यह भी बताया कि तीनों का फिल्मी कनेक्शन भी हैं। करीना और सलमान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' में करिश्मा ने ही अपनी आवाज़ दी थी। करिश्मा ने कहा कि मैं फिल्म बॉडीगार्ड में 'छाया' की आवाज़ थी। वो मेरी ही आवाज़ थी जिसने फिल्म में सलमान को परेशान किया था। 
 
करिश्मा को अब भी उनके फैंस बेहद चाहते हैं। उम्मीद है कि जल्द ही करिश्मा फिल्मों में अपना कमबैक करें। 

Show comments

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

प्राइम वीडियो की नई सीरीज की शूटिंग शुरू, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख