Daily Horoscope
✕

अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर का बॉक्स ऑफिस पर पहला सप्ताह

Updated: शुक्रवार, 4 मई 2018 (16:05 IST)
हॉलीवुड मूवी 'अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है और नए कीर्तिमान बनाए हैं। इस फिल्म को पूरे भारत में शानदार सफलता मिली है। 
 
फिल्म ने पहले दिन 31.30 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 30.50 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 32.50 करोड़ रुपये, चौथे दिन 20.52 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 20.34 करोड़ रुपये, छठे दिन 11.75 करोड़ रुपये और सातवे दिन 9.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

ALSO READ: 102 नॉट आउट : फिल्म समीक्षा
 
पहले सप्ताह में भारत में इसके सभी वर्जनों का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 156.64 करोड़ रुपये रहा है। ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो यह 200.82 करोड़ रुपये रहा। पहले सप्ताह में भारत में यह किसी भी हॉलीवुड मूवी का सर्वाधिक कलेक्शन है। 
 
भारत में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हॉलीवुड मूवी 'द जंगल बुक' है। इस फिल्म ने 183 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर इस रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ देगी। संभव है कि दूसरे सप्ताह की समाप्ति के बाद यह फिल्म दो सौ करोड़ क्लब में शामिल हो जाए। 

Show comments

दिव्यांका त्रिपाठी की बिल्डिंग में लगी आग, लिफ्ट में फंसे गार्ड की मौत, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

प्रभास के फिल्मी करियर के 24 साल पूरे, 'बाहुबली' से 'कल्कि' तक, इन 5 वजहों से पूरे देश के हैं चहेते

राम बनकर घर-घर में पूजे गए अरुण गोविल को क्यों निभाना पड़ा लक्ष्मण का किरदार? अब 'रामायण' में बने राजा दशरथ

'भक्ति गायब, रावण का महिमामंडन': टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को बताया निराशाजनक

ऑस्कर की रेस में शामिल होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख