suvichar
✕

करणी सेना ने वापस लिया विरोध, पद्मावत म.प्र., राजस्थान, गुजरात में होगी रिलीज

Updated: शनिवार, 3 फ़रवरी 2018 (12:32 IST)
पद्मावत फिल्म को देखे बिना ही करणी सेना ने जम कर विरोध किया। भंसाली के साथ मारपीट की। फिल्म की रिलीज रुकवाने के लिए प्रदर्शन किए। वे राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और गोआ में फिल्म की रिलीज रुकवाने में सफल भी रहे। 
 
अब फिल्म देखने के उन्हें लगा कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसका विरोध किया जाए। इसे देखते हुए उन्होंने भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के खिलाफ अपना विरोध वापस लिया है। जल्दी ही उन प्रदेशों में फिल्म रिलीज हो सकती है जहां पर इसे बैन किया गया है। 
 
2 फरवरी को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, मुंबई के लीडर योगेन्द्र सिंह ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह के कहने पर कुछ सदस्यों के साथ फिल्म देखी। फिल्म देखने पर उन्होंने पाया कि इसमें राजपूतों के त्याग और गौरव को बखूबी पेश किया गया है। फिल्म देखने के बाद हर राजपूत गौरवान्वित महसूस करता है। 
 
अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मिनी के बीच कुछ भी ऐसे दृश्य नहीं हैं जो आपत्तिजनक हो। उन्होंने एक पत्र जारी कर घोषणा की कि करणी सेना अपना विरोध वापस लेती है। अब जल्दी ही यह फिल्म मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान में रिलीज हो जाएगी। 

दूसरी ओर करणी सेना के संरक्षक कहे जाने वाले लोकेन्द्र सिंह कालवी ने कहा कि वे अब भी फिल्म के बैन के हक में खड़े हैं। जिस सेना ने विरोध वापस लिया है वो करणी सेना की डुप्लिकेट कॉपी है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख