Hanuman Chalisa
✕

80 करोड़ का कलेक्शन और अक्षय कुमार की पैडमैन हिट

Updated: शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (18:21 IST)
तीन-चार साल पहले अक्षय कुमार की कुछ फिल्में फ्लॉप हुई थीं। यहां तक की 'बेबी' भी बस लागत ही वसूल पाई थी। तब से अक्षय ने ऐसा फॉर्मूला बनाया कि कम कलेक्शन पर भी उनकी फिल्म सफल हो जाए। 
 
यह फॉर्मूला कारगर साबित हुआ। अक्षय की रुस्तम, जॉली एलएलबी 2, टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी फिल्में सफल हुईं। यही फॉर्मूला अक्षय ने 'पैडमैन' के लिए भी अपनाया है। 
 
पैडमैन अक्षय के लिए खास फिल्म है। न केवल वे सामाजिक मुद्दा उठा रहे हैं बल्कि इस फिल्म के निर्माता के रूप में पत्नी ट्विंकल खन्ना का नाम भी है। हीरोइन के रूप में कई फिल्म करने वाली ट्विंकल अब फिल्म निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत कर रही हैं। 
 
पैडमैन 75 करोड़ रुपये में बनी है। 15 करोड़ रुपये प्रचार-प्रसार पर खर्च हुए हैं। इस तरह से यह फिल्म लगभग 90 करोड़ रुपये में तैयार हुई है। 
 
सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स के बदले में 50 करोड़ रुपये पहले ही प्राप्त हो चुके हैं। 10 करोड़ रुपये म्युजिक राइट्स के बदले में मिले हैं। 5 करोड़ ओवरसीज राइट्स के मिले हैं। इस तरह से 65 करोड़ रुपये रिलीज के पहले ही आ चुके हैं। 
 
बची रकम निकालने के लिए फिल्म को लगभग 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा। यह बेहद आसान है। पहले सप्ताह तक ही फिल्म इस आंकड़े को पार कर लेगी, ऐसा माना जा रहा है।
 
यदि फिल्म 80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लेती तो है हिट हो जाएगी। अक्षय की पिछली कई फिल्में सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। हैरत की बात नहीं है कि यदि 'पैडमैन' भी ऐसा ही कारनामा कर दिखाए। 
 
अक्षय का खेल बहुत 'सेफ' है। 

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख