dharma sangrah

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर मना रहे अपनी दूसरी 'मंकीवर्सरी'

Updated: सोमवार, 30 अप्रैल 2018 (13:47 IST)
बॉलीवुड के बेहतरीन कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर लोगों की पसंद में से एक हैं। यह कपल आज यानी 30 अप्रैल को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहा है। जी हां, सबके फेवरेट इस कपल को साथ में पूरे दो साल हो गए है और दोनों अपनी एनिवर्सरी सेलीब्रेट कर रहे हैं। 
 
इस मौके पर दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए एक-दूसरे के लिए मैसेज डेडिकेट किए हैं। बिपाशा ने अपनी शादी के कई अनदेखे पिक्चर्स शेयर किए। इसमें दोनों बहुत खूबसुरत लग रहे हैं। कुछ पिक्चर्स में बिपाशा और करण फेरे ले रहे हैं तो कुछ में बिपाशा अपने परिवार के साथ शादी के रिवाज़ पूरे कर रही हैं। 
 
बिपाशा ने इस पोस्ट पर कैप्शन लिखा 30 अप्रैल - हमारी शादी का दिन.. लगता है कल का ही दिन है लेकिन इसे दो खूबसूरत वर्ष हो चुके हैं.. करण तुम्हें पाने से मैंने समझा कि असली प्यार क्या होता है.. थैंक य़ू माई लव.. हैप्पी मंकीवर्सरी.. आई लव यू.. मैं वादा करती हूं अगले वर्ष मैं 28 अप्रैल से सेलिब्रेट कर सभी को कफ्युज़ नहीं करुंगी। 
 
 
इसके अलावा करण सिंह ग्रोवर ने सिर्फ एक ही पिक्चर पोस्ट किया है लेकिन उन्होंने बिपाशा ने नाम बहुत बड़ा मैसेज लिखा है। करण ने लिखा कि मैं सोचता हूं कि जिस दिन मैं तुमसे मिला वह दिन मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन था... लेकिन फिर हमने शादी कर ली और यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन बन गया। 
 
समय बीतने के बाद, हर सुबह मैं तुम्हारे साथ उठने लगा (जो हर सुबह होता है) वह मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन बनना शुरू हो गया। मुझे लगता है कि मैं जो कहने की कोशिश कर रहा हूं वह यह है कि मेरे जीवन का हर दिन हमेशा के लिए सबसे अच्छा दिन होने वाला है और यह सब तुम्हारी वजह से ही है। मुझसे शादी करने के लिए थैंक यू और मुझे यह बताने के लिए कि मेरी लाइफ का हर दिन कैसे मेरा बेस्ट डे हो सकता है। मंकीवर्सरी। 
 
 
करण और बिपाशा एक-दूसरे को मंकी कहते हैं इसलिए उनकी हर पोस्ट पर मंकी लिखा होता है। सतह ही उनकी  इन पोस्ट पर भी मंकीवर्सरी लिखा है। दोनों को बहुत बधाइयां। 

Show comments

'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे विराट-अनुष्का? नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म के सीक्वल को लेकर प्रोड्यूसर का बड़ा हिंट

हनुमान अंश फिल्म में थिएटर की 9 नंबर सीट क्यों रखी जा रही है खाली? जानिए इसके पीछे का रहस्य

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख