Hanuman Chalisa

मुमताज़ के निधन की अफवाहों पर उनकी बेटी ने दी सफाई

Updated: सोमवार, 30 अप्रैल 2018 (13:45 IST)
खबर फैली थी कि एक्ट्रेस मुमताज़ को कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनका निधन हो गया। यह खबर बॉलीवुड प्रेमी और मुमताज़ के लाखों-करोड़ों फैंस के लिए एक सदमा थी। हालांकि बाद में यह साफ हो गया कि यह सिर्फ अफवाह थी और सोशल मीडिया पर इसे बिना जाने ही बढ़ावा दिया जा रहा था। 


 
शनिवार रात से अफवाहें थीं कि रविवार सुबह कार्डियक अरेस्ट के कारण मुमताज का निधन हो गया। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा था कि उनका अंतिम संस्कार करने के लिए उनकी बेटी के यू.एस. से आने का इंतज़ार किया जा रहा है। लेकिन यह सभी अफवाहें थी और इसे खुद मुमताज़ ने क्लियर किया है। मुमताज़ की बेटी यह अफवाह क्लियर करने के लिए करीब तीन पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर कर चुकी हैं। 
 
मुमताज़ की बेटी तान्या माधवानी ने रुस से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें मुमताज़ अपने फैंस को बता रही हैं कि वे एकदम स्वस्थ हैं और उनके बारे में ऐसी अफवाहें ना फैलाई जाएं। इससे मुमताज़ के फैंस की जान में जान आई। वीडियो में मुमताज़ खुद कह रही हैं कि आप लोगों के प्यार से मैं बहुत खुश हूं। आप सभी चिंता ना करें क्योंकि मैं स्वस्थ हूं और मेरे बच्चे मेरा बहुत ख्याल रख रहे हैं। आप सभी का धन्यवाद। 
 
 
यह वीडियो उनकी बेटी के अकाउंट से शेयर किया गया था। इसके पहले भी तान्या माधवानी ने एक पिक्चर पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखते हुए बताया कि मेरी मां बहुत अच्छी हैं और हमारे साथ रोम घूम रही हैं। 
 
साथ ही तान्या ने भी खुद इसके पहले एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि उनकी मां एकदम ठीक हैं और वे उनके साथ रोम में हैं। वे जल्द ही उनकी बात सभी से करवाएंगी। इसके बाद तान्या यह वादा पूरा करते हुए मुमताज़ की यह वीडियो भी शेयर की। 
 
 
इस वीडियो से मुमताज़ के सभी फैंस अब खुश हैं। वाकई मुमताज़ की फैन फॉलोइंग इस समय देखने को मिली जब उनके करोड़ों फैंस उनके निधन की खबर से चिंतित हो गए थे। 

Show comments

‘डोंट बी शाय’ का टीजर रिलीज, कॉलेज लाइफ और पहले प्यार की कहानी लेकर आ रही नई स्टारकास्ट

प्रभास के पिता बनकर 'सालार पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम' में एंट्री करेंगे बड़े स्टार, कहानी में होगा अहम रोल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का टीजर रिलीज, रहस्यमयी दुनिया में दिखी पहली झलक

नेपाल बाढ़ में फंसे अभिनेता खराज मुखर्जी और उनकी पत्नी, संपर्क टूटा, कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे अंकुर रतन बाल-बाल बचे

‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’ से फिर गूंजेगी आशा भोसले की आवाज, इस दिन रिलीज होगा गाना

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख