dharma sangrah
✕

करण ने लिखा काजोल के लिए माफीनामा, कहा हम अब भी करीबी दोस्त

Updated: बुधवार, 30 अगस्त 2017 (12:39 IST)
करण जौहर, काजोल और शाहरुख की दोस्ती जगजाहिर है। अभी पिछ्ले कुछ दिनों की ही खबर है कि काजोल और करण की लड़ाई हो गई थी लेकिन अब सब कुछ ठीक है। इसी के चलते शाहरुख के आने वाले शो 'टेड टॉक्स' पर मेहमान बनकर आए करण ने काजोल से माफी भी मांगी है। 
 
टेड टॉक्स के इस एपिसोड की थीम 'चेंजिंग रिलेशनशिप' थी, जिसमें मेहमान को बोलकर या लिखकर अपनी भावनाएं जाहिर करना था। इस मौके का फायदा उठाते हुए करण ने काजोल के नाम चिट्ठी लिख दी, जिसमें उन्होंने लिखा कि काजोल अब भी उनकी करीबी दोस्त हैं और वे 25 साल की अपनी इस दोस्ती को बेहद खास मानते हैं। उन्होंने इस चिट्ठी के जरिए अपनी बायोग्राफी में काजोल के लिए लिखे कड़े शब्दों को भी काटने की कोशिश की है। 
 
करण ने अपनी बायोग्राफी में लिखा है कि काजोल के साथ अब मेरा कोई रिश्ता नहीं रहा। हमारे बीच दरार आ चुकी है। कुछ ऐसा हुआ, जिससे मुझे बहुत गहरी निराशा हुई। हालांकि उसका खुलासा मैं नहीं करना चाहूंगा, क्योंकि मुझे लगता है कि ये हम दोनों के लिए ठीक नहीं होगा। 25 सालों के बाद अब काजोल और मैं बात तक नहीं करते। 
  
पिछले ही दिनों काजोल ने करण को अपनी बर्थडे पार्टी में बुलाया था और दोनों दोस्त फिर साथ हुए थे। इसके बाद काजोल ने भी करण के बच्चों की पहली तस्वीर को लाइक कर के सच्ची दोस्ती की मिसाल दी है। अब जब सब कुछ ठीक ही है तो दर्शकों को काम के वक़्त इन तीनों को फिर से साथ देखने का इंतज़ार रहेगा। 

Show comments

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर मंडराया बम धमकी का साया, ईमेल में IED लगाने की चेतावनी

रितेश देशमुख की गोद में बैठीं पत्नी जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर, जानिए क्या है पूरा मामला

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार प्रेम और गन की भिड़ंत, सूरज बड़जात्या बनाम इमरान हाशमी की दिलचस्प जंग

Miss Universe 2026: 115 सुंदरियों को पछाड़कर जेनिफर बैरेटो बनीं विनर, 20 साल बाद प्यूर्टो रिको में लौटा ताज

सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने रचा नया इतिहास, रिलीज से पहले संगीत एल्बम को मिले 1 अरब व्यूज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख