Hanuman Chalisa
Sat, 31 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hate Story, Hate Story 4, Ihana Dhillo, Vishal Pandya

'हेट स्टोरी 4' में होंगी ये पंजाबी एक्ट्रेस

हेट स्टोरी
'हेट स्टोरी' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 'हेट स्टोरी 4' की शुरुआत होने वाली है। डायरेक्टर विशाल पंड्या ही इस हिट फ्रेंचाइजी 'हेट स्टोरी' को आगे बढ़ाते हुए इसका चौथा पार्ट लेकर आ रहे हैं। इसके पार्ट 2 और 3 विशाल पंड्या ने ही डायरेक्ट किए और पहला पार्ट विवेक अग्निहोत्री ने बनाया था। फिल्म की हीरोइन के रूप में पंजाबी एक्ट्रेस इहाना ढिल्लो की बात की जा रही है, जो इस फिल्म से अपनी बॉलीवुड पारी शुरू करेंगी। इस इरोटिक थ्रिलर फिल्म में अब तक के बोल्ड हीरोइंस के पार्ट्स में पाओली दाम और जरीन खान काम कर चुकी हैं।
 
इहाना ने पंजाबी इंडस्ट्री में 'डैडी कूल मुंडे फूल' और 'टाइगर' जैसी फिल्मों में काम किया है। इस बारे में इहाना ने कहा कि मैं 'हेट स्टोरी 4' का हिस्सा हूं। मुझे प्रोडक्शन हाउस से कॉल आया था। मुझे पहले थोड़ी हिचक थी इसलिए मैंने मना कर दिया, क्योंकि मैं बॉलीवुड में अपनी शुरुआत बोल्ड रोल के साथ शुरू नहीं करना चाहती थी। लेकिन जब टीम के साथ मेरी दूसरी मीटिंग हुई तो मैंने पूरी फिल्म सुनी। कहानी सुनने और अपना रोल जानने के बाद मैंने फौरन हां बोल दिया। 
 
अपने रोल के बारे में इहाना ने बताया कि मेरा रोल लुक को दिखाने से ज्यादा मेरी एक्टिंग पर फोकस करता है। इसके अलावा 'हेट स्टोरी' इतनी हिट फ्रेंचाइजी है और विशाल पंड्या इसे निर्देशित कर रहे हैं यही मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं इस फिल्म के लिए उत्सुक हूं।
ये भी पढ़ें
मिलिए अंकिता लोखंडे के नए दोस्त पाकीजा से