मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Karan Johar, Kajol, Ajay Devgn, Shivaay, Ae Dil Hai Mushkil
Written By

करण जौहर ने ऐसा क्या कह दिया कि काजोल हुईं नाराज?

करण जौहर ने ऐसा क्या कह दिया कि काजोल हुईं नाराज? - Karan Johar, Kajol, Ajay Devgn, Shivaay, Ae Dil Hai Mushkil
एक समय ऐसा भी था जब काजोल और करण जौहर के बीच बेहतरीन संबंध थे। काजोल को अपनी हर फिल्म में करण लेना नहीं भूलते थे। यहां तक की स्टुडेंट ऑफ द ईयर में भी काजोल की झलक करण ने दिखाई क्योंकि वे अपने लिए काजोल को भाग्यशाली मानते थे। 
पिछले कुछ वर्षों में दोनों के संबंध पहले जैसे नहीं रहे। हालत यह है कि करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' और काजोल के पति अजय देवगन की 'शिवाय' एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर टकरा रही हैं। अजय ने साफ कह दिया कि काजोल और करण के बीच संबंध पहले जैसे नहीं रहे। आखिर ऐसा क्या हुआ कि काजोल और करण के बीच दीवार खड़ी हो गई?  
 
खबरचियों ने इसका पता लगाया और बात सामने आ गई। सूत्रों के अनुसार बात लगभग अठारह महीने पुरानी है। करण जौहर एक पार्टी में मौजूद थे। उपस्थित लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब करण ने काजोल के बारे में कुछ ऐसी टिप्पणियां कर दी जो किसी को पसंद नहीं आई। 
 
बॉलीवुड की पार्टियों की खबरें बड़ी तेजी से फैलती हैं। काजोल तक करण द्वारा कही गई बात पहुंच गई। काजोल का दिमाग घूम गया। उन्होंने करण को ऐसी फटकार लगाई कि करण हक्के-बक्के रह गए। सुनने में तो ये भी आया है कि अजय देवगन ने भी करण को फोन कर खरी-खोटी सुनाई। 
 
इस घटना के बाद करण और काजोल के संबंध खराब हो गए। मुलाकात के दौर खत्म हो गए।
ये भी पढ़ें
प्रियंका चोपड़ा का सौ करोड़ का धमाका