dharma sangrah

करण जौहर का 'कॉफी विद करण' नहीं हो रहा बंद, इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा स्ट्रीम शो

Updated: गुरुवार, 5 मई 2022 (12:48 IST)
करण जौहर ने हाल ही में अपने पॉपुलर रियलिटी शो 'कॉफी विद करण' के अगले सीजन को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद फैंस काफी निराश हो गए थे। करण जौहर ने कहा था कि 'कॉफी विद करण' का नया सीजन नहीं आ रहा है।
 
 
लेकिन अब करण जौहर की नई पोस्ट पढ़कर फैंस के चेहरे पर खुशी एक बार फिर लौट आई है। दरअसल, करण जौहर का पहला अनाउंसमेंट अधूरा था, जिसे उन्होंने अब पूरा किया है। 'कॉफी विद करण' का नया सीजन टीवी पर नहीं बल्कि इस बार ओटीटी पर आएगा।
 
करण जौहर अपने नए पोस्ट में लिखा, 'कॉफी विद करण नहीं लौटेगा... टीवी पर! क्योंकि हर महान कहानी को एक अच्छे मोड़ की आवश्यकता होती है, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि कॉफी विद करण का सीजन 7 विशेष रूप से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। देश भर से बड़े फिल्मी सितारे काउच पर लौटेंगे और कॉफी पीते हुए काफी कुछ खुलासा करेंगे।
 
उन्होंने लिखा, यहां गेम्स होंगे, अफवाहों पर लगाम लगाया जाएगा और अंदर की बातें होंगी। प्यार, नुकसान और उन सबके बारे में जो हमने पिछले कुछ वर्षों में झेला है। कॉफी विद करण जल्द ही आ रहा है केवल डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर।
 
बता दें कि इससे पहले करण जौहर ने पोस्ट कर लिखा था। 'कॉफी विद करण के 6 सीजन मेरी और आपकी लाइफ का एक खास हिस्सा रहे हैं। मैं ये सोचता हूं कि इस शो ने कुछ तो प्रभाव डाला है और पॉप कल्चर के इतिहास में अपनी कहीं तो जगह बनाई है, लेकिन अब यह अनाउंस करते हुए मुझे बेहद दुख हो रहा है कि कॉफी विद करण अब नहीं लौट रहा है।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख