ganesh chaturthi
✕

करण जौहर ने की इंस्टाग्राम पर वापसी, सुशांत के निधन के बाद सोशल मीडिया से बना ली थी दूरी

Updated: सोमवार, 17 अगस्त 2020 (15:07 IST)
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड सेलेब्स को जमकर ट्रोल किया जा रहा था। फिल्म निर्माता करण जौहर पर भी लगातार इंडस्ट्री में नेपोटिज्म फैलाने का आरोप लगाया जा रहा है, जिस वजह से उन्हें सोशल मीडिया खूब ट्रोल किया जा रहा है।

 
इस वजह से करण ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन अब लगभग 2 महीने बाद करण जौहर ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर वापसी कर ली है।  हाल ही में 15 अगस्त के खास अवसर पर करण ने तिरंगे की एक तस्वीर शेयर करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। 
 
तस्वीर के साथ करण ने कैप्शन में लिखा, 'उस महान देश को, उस महान कल्चर को और उस महान इतिहास को, सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, जय हिंद।'
 
वहीं लोगों की प्रतिक्रियाओं से बचने के लिए करण जौहर ने अपना कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है। करण जौहर जानते हैं कि सुशांत के फैंस अपनी भड़ास कमेंट के जरिए निकालेंगे, इसलिए उन्होंने कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया है।
 
बता दें कि सुशांत सुसाइड केस में जब करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्वा मेहता से पूछताछ के लिए मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन बुलाया गया था, तब कंगना रनौट ने नाराजगी जताई थी। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा था कि 'सुशांत सिंह राजपूत केस में करण जौहर के मैनेजर को समन भेजा गया, लेकिन आदित्य ठाकरे के मित्र करण जौहर को नहीं, क्यों? साहब को परेशानी ना हो इसलिए। मुंबई पुलिस सुशांत केस में जांच के नाम पर मजाक बंद करे। यहां तो समन भेजने में भी भाई-भतीजावाद हो रहा है।'
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख