शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karan deol and abhay deol film velle first look poster out
Written By
Last Modified: बुधवार, 17 नवंबर 2021 (14:38 IST)

करण देओल की फिल्म 'वेल्ले' का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, अभय देओल के साथ आएंगे नजर

करण देओल की फिल्म 'वेल्ले' का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, अभय देओल के साथ आएंगे नजर - karan deol and abhay deol film velle first look poster out
सनी देओल के बेटे करण देओल ने फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। करण की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में नाकामयाब हुई थी। वहीं अब करण देओल की दूसरी फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस फिल्म का नाम 'वेल्ले' है।

 
इस फिल्म में करण देओल अपने चाचा अभय देओल के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म 'वेल्ले’ का निर्माण अजय देवगन करेंगे, वहीँ निर्देशन देवेन मुंजाल करेंगे। फिल्म अगले महीने 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर के साथ बताया गया है कि ट्रेलर कल यानी गुरुवार को रिलीज किया जाएगा।
 
फिल्म के पोस्टर में करण देओल और अभय देओल नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए करण देओल ने लिखा, 'हर वेल्ले का दिन आता है। ट्रेलर कल 12 बजे आएगा।'
 
यह एक क्राइम कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में करण और अभय देओल के अलावा अन्या सिंह, सावंत सिंह प्रेमी, विशेष तिवारी अहम किरदारों में दिखेंगे। वहीं फिल्म में मौनी रॉय का भी स्पेशल एपीयरेंस होगा। 
 
ये भी पढ़ें
Taaha Shah का सीरिज Aisa Waisa Pyaar के बारे में Exclusive Interview