dharma sangrah
✕

अब वेब सीरीज के जरिये हंसाएंगे कॉमेडियन कपिल शर्मा

Updated: सोमवार, 6 मई 2019 (15:31 IST)
फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द स्ट्रीमिंग की दुनिया से जुड़ने वाले हैं। खबर है कि कपिल शर्मा वेब सीरीज के रूप में एक कॉमेडी शो लाने की सोच रहे हैं। कपिल शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है। वेब सीरीज के दो प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे, जो कॉमेडी पर आधारित होंगे।

बता दें कि पहले यही कंपनी कपिल शर्मा के कॉमेडी शो बनाती थी, लेकिन इस बार कपिल के शो का प्रोड्क्शन सलमान खान की कंपनी कर रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शो का मकसद कॉमेडी के नए टैलेंट को मंच देना है और कपिल शर्मा सीधे तौर पर इस शो से नहीं जुड़ेंगे।

खबर यह भी है कि शो के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी ने संभाली हुई है। उनकी देखरेख में ही वेब सीरीज के लिए शो बनाने की तैयारियां हो रही हैं।

खबरों की मानें तो कपिल शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी वेब सीरीज के अलावा दो फिल्में और एक शॉर्ट फिल्म बनाने की भी प्लानिंग कर रही है।

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख