suvichar
✕

कपिल शर्मा ने फैन से मांगी माफी, खास गिफ्ट लेकर लखनऊ से आया था मुंबई

Updated: गुरुवार, 12 मई 2022 (12:15 IST)
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। कपिल सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। वह ट्विटर के जरिए अक्सर पुराने किस्से और अपने शो के अपडेट शेयर करते रहते हैं। अब कपिल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने एक फैन से माफी मांगी है।

 
मनीष गुप्ता नाम के कपिल के फैन ने ट्वीट किया, नमस्ते कपिल शर्मा सर। मैं मनीष गुप्ता, मैंने स्केच बनाया था आपका, अक्षय कुमार सर, मानुषी छिल्लर का। आपकी पूरी टीम मेंबर के लिए। आज मैं आपके शो में आया था देने के लिए पर उन्होंने मुझे परमिशन नहीं दी। लखनऊ से आया था मैं इतनी दूर से।
 
जब यह ट्वीट कपिल ने देखा तो उन्होंने अपने फैन से माफी मांगी। कपिल ने ट्वीट किया, 'इस सुंदर स्केच के लिए धन्यवाद मनीष, असुविधा के लिए खेद है, स्टूडियो पूरा भरा होने की वजह से आपको अंदर आने की अनुमति नहीं मिल सकी, फिर कभी मिलते हैं। ढेर सारा प्यार।'
 
बता दें कि कपिल शर्मा शो में जल्द ही अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अपनी फिल्म पृथ्वीराज का प्रमोशन करती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख