dharma sangrah
✕

लोकल बना ग्लोबल: इस दिन दुनिया भर में रिलीज होगा 'कांतारा: चैप्टर 1' का इंग्लिश वर्जन

Updated: बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 (16:43 IST)
होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' ने अपनी थिएट्रिकल रिलीज के बाद से ही एक जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है और दर्शकों की भारी भीड़ को थिएटर तक खींच रही है, जहां वे सिनेमा का असली मज़ा देख पा रहे हैं। 
 
अपने शानदार विजुअल्स, दमदार परफॉर्मेंसेस और गहराई से जुड़ी कहानी के साथ, 'कांतारा: चैप्टर 1' ने आलोचकों, फिल्म मेकर्स और दर्शकों से जबरदस्त तारीफ हासिल की है। इस फिल्म की शानदार सफलता सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह इंटरनेशनल दर्शकों के बीच भी छाई हुई है और इंटरनेशनल मार्केट्स में धूम मचा रही है।
 
इस जबरदस्त सफलता को आगे बढ़ाते हुए, होम्बले फिल्म्स ने अब घोषणा की है कि 'कांतारा: चैप्टर 1' का इंग्लिश वर्जन 31 अक्टूबर को रिलीज़ होगा। यह ऐतिहासिक कदम है, क्योंकि यह पहली भारतीय फिल्म होने जा रही है जिसका दुनिया भर में इंग्लिश डब्ड थियेट्रिकल रिलीज होगा। 
 
इस ग्लोबल बढ़त से कांतारा: चैप्टर 1 की जगह एक सच्ची सांस्कृतिक घटना के रूप में मजबूत हो रही है, जो भारतीय सिनेमा को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार है और ऑस्ट्रेलिया में यह सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनने जा रही है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

घोषणा साझा करते मेकर्स ने लिखा, एक पवित्र कहानी जो देशों और भाषाओं से ऊपर गूंजती है! #KantaraChapter1 इंग्लिश वर्जन 31 अक्टूबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। विश्वास, संस्कृति और भक्ति की इस शानदार यात्रा को पूरी तरह अनुभव करें।
 
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' सच में अब तक की सबसे बड़ी सफलता के रूप में उभरी है। दर्शकों के दिलों पर राज करने से लेकर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने तक, इस फिल्म ने देशभर और विदेशों में गहरा असर डाला है। इतनी असाधारण सफलता शायद ही पहले कभी देखी गई हो।
 
कांतारा चैप्टर 1, जिसका डायरेक्शन ऋषभ शेट्टी ने किया है, वह 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा का प्रीक्वल है, जिसे न सिर्फ आलोचकों और दर्शकों द्वारा भी खूब पसंद और सराहा गया था। ऐसे में अब कांतारा: चैप्टर 1 चौथी शताब्दी ईस्वी में सेट कहानी है और कांतारा की रहस्यमयी धरती की पवित्र शुरुआत को पेश करती है। 
 
इस चैप्टर में इसकी समृद्ध पौराणिक कथाओं, पुराने संघर्षों और दिव्य हस्तक्षेपों की गहराई में उतरते हुए लोककथा, आस्था और जुनून की एक कहानी बुनी गई है, जो जमीन की मिट्टी से ही जन्मी है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी, सप्तमी गौड़ा, गुलशन देवैया, रुक्मिणी वसंत, जयराम, पीडी सतीश चंद्र, प्रकाश थुमिनाड और कई प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं, जो इस महाकाव्य कहानी को खूबसूरती से सामने लाते हैं।
 
ऋषभ शेट्टी स्टारर कांतारा: चैप्टर 1 को उन्होंने ही लिखा और डायरेक्ट किया है। इसे विजय किरगंदूर ने होंबाले फिल्म्स के बैनर तले बनाया है। फिल्म की शूटिंग अरविंद एस. कश्यप ने की और संगीत बी. अजयनीश लोकनाथ ने दिया है, जिन्होंने ओरिजिनल फिल्म की जादुई दुनिया को बनाने में मदद की है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘हनुमान अंश’ की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान, दो प्लेटफॉर्म पर 6 भाषाओं में देखें फिल्म

8 घंटे की शिफ्ट के कारण अक्षय कुमार को नहीं मिल रहीं फिल्में? एक्टर ने खोला बॉलीवुड का बड़ा राज

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख