Daily Horoscope
✕

कंगना रनौट के निशाने पर आलिया और दीपिका, कहा तारीफ के लिए भेजती हैं ट्रेलर

Updated: मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019 (11:50 IST)
कंगना रनौट लगातार लोगों से पंगा लेती रहती हैं। फिल्म मणिकर्णिका के निर्देशक और कुछ कलाकारों से उनका विवाद हुआ। इसके पहले भी वे फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज लोगों से भिड़ चुकी हैं और वे किसी की भी परवाह नहीं करती हैं। 
 
कंगना के निशाने पर अब आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसी एक्ट्रेस हैं। कंगना का कहना है कि लोग उन्हें ट्रेलर भेजते हैं ताकि वे सोशल मीडिया पर उसकी तारीफ करें। 
 
कंगना बताती हैं कि आलिया भट्ट ने उन्हें फिल्म 'राज़ी' का ट्रेलर भेजा था और लिखा था कि कृपया इसे देखिए। मेरे लिए वो कोई करण जौहर या आलिया की फिल्म नहीं थी। फिल्म सेहमत खान की थी जिसने देश के लिए सब कुछ न्यौछावर कर दिया था। ट्रेलर सिर्फ इसलिए भेजा गया था ताकि मैं तारीफ करूं। 
 
कंगना के अनुसार उन्होंने आलिया और राज़ी की निर्देशक मेघना गुलजार से आधे घंटे तक बातचीत की। कंगना का कहना है कि वे सभी अभिनेत्रियों की तारीफ करती हैं, लेकिन बात जब उनकी फिल्म की आती हैं तो सभी एक्ट्रेसेस मुंह पर ताला जड़ लेती हैं। 
 
कंगना का कहना है कि उन्होंने दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पीकू' की तारीफ की। सोनाक्षी सिन्हा की 'लुटेरा' के बारे में वे लगातार चर्चा करती रहीं। ऐसा ही उन्होंने अनुष्का के लिए भी किया, लेकिन उनकी (कंगना की) की फिल्मों के बारे में ये अभिनेत्रियां कुछ नहीं बोलतीं। यह दर्शाता है कि ये कितनी असुरक्षित महसूस करती हैं। 
 
कंगना ने बताया कि बॉलीवुड एक रैकेट की तरह काम करता है और वो तब मदद नहीं करता जब आपको जरूरत रहती है। कंगना की हाल ही में मणिकर्णिका नामक फिल्म प्रदर्शित हुई है। इस फिल्म के बारे में बॉलीवुड के ज्यादातर लोगों ने कुछ नहीं बोला है। शायद वे कंगना की तारीफ कर दूसरे लोगों से पंगा नहीं लेना चाहते हैं। 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख