मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Kanchana 3, Russian Actress Alexandra Djavi, dead in Goa, Chennai photographer, boyfriend
Written By
Last Updated : मंगलवार, 24 अगस्त 2021 (17:29 IST)

कंचना 3 फेम रूसी एक्ट्रेस की फंदे पर में मिली लाश, हत्या या आत्महत्या?

कंचना 3 फेम रूसी एक्ट्रेस की फंदे पर में मिली लाश, हत्या या आत्महत्या? - Kanchana 3, Russian Actress Alexandra Djavi, dead in Goa, Chennai photographer, boyfriend
तमिल फिल्म कंचना 3 में अभिनय करने वाली रूसी एक्ट्रेस एलेक्जेंड्रा जावी (Alexandra Djavi) की गोवा में संदेदहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। वे नॉर्थ गोवा के सियोलिम गांव में रहती थी। उनकी लाश फ्लैट में फंदे पर लटकी पाई गई। पुलिस ने Alexandra Djavi की बॉडी को मॉचुरी में रखा है और वे पोस्टमार्टम के लिए अनुमति का इंतजार कर रहे हैं।  
 
अहम सवाल ये है कि ये हत्या या आत्महत्या है? कई सवाल खड़े हैं जिनका जवाब पुलिस ढूंढने में लगी हुई है। 24 वर्षीय Alexandra Djavi अपने किराए के फ्लैट में बॉयफ्रेंड के साथ रहती थी। जब Alexandra की मौत हुई तब वह बाहर था। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। यह अहम सवाल है कि बॉयफ्रेंड क्यों घर के बाहर था? ये सवाल भी मुंह फाड़े खड़ा है।  
 
मुंबई रशियन कॉन्सुलेट के गोवा प्रतिनिधि एडवोकेट विक्रम वर्मा ने एक चेन्नई के फोटोग्राफर पर आशंका जताई है। उसका कहना है कि Alexandra ने 2019 में उस फोटोग्राफर के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार मौत संदिग्ध अवस्था में हुई है। अभी कुछ स्पष्ट नहीं है इसलिए मामले की जांच बारीकी से की जानी चाहिए। बताया जाता है कि इस फोटोग्राफर ने एलेक्जेंड्रा का पीछा किया था। ब्लैकमेल किया था। उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की थी। 
 
कुल मिलाकर मामले पेचीदा और उलझा हुआ है। कड़ी से कड़ी मिलाने में पुलिस को मेहनत करना होगी। हर बिंदु पर पुलिस को गौर करना होगा। 
ये भी पढ़ें
बॉक्स ऑफिस पर बेलबॉटम का कमजोर प्रदर्शन, क्या दर्शक सिनेमाघर में लौटने को तैयार नहीं!