शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Kanchana 3, Russian Actress Alexandra Djavi, dead in Goa, Chennai photographer, boyfriend
Written By
Last Modified: मंगलवार, 24 अगस्त 2021 (13:14 IST)

कंचना 3 फेम रूसी एक्ट्रेस की गोवा स्थित घर में मिली लाश, बॉयफ्रेंड क्यों नहीं था घर पर?

कंचना 3 फेम रूसी एक्ट्रेस की गोवा स्थित घर में मिली लाश, बॉयफ्रेंड क्यों नहीं था घर पर? - Kanchana 3, Russian Actress Alexandra Djavi, dead in Goa, Chennai photographer, boyfriend
तमिल फिल्म कंचना 3 में अभिनय करने वाली रूसी एक्ट्रेस एलेक्जेंड्रा जावी (Alexandra Djavi) की गोवा में संदेदहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। वे नॉर्थ गोवा के सियोलिम गांव में रहती थी। उनकी लाश फ्लैट में फंदे पर लटकी पाई गई। पुलिस ने Alexandra Djavi की बॉडी को मॉचुरी में रखा है और वे पोस्टमार्टम के लिए अनुमति का इंतजार कर रहे हैं।  
 
24 वर्षीय Alexandra Djavi अपने किराए के फ्लैट में बॉयफ्रेंड के साथ रहती थी। जब Alexandra की मौत हुई तब वह बाहर था। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। यह अहम सवाल है कि बॉयफ्रेंड क्यों घर के बाहर था? क्या एलेक्जेंड्रा की हत्या हुई है? क्या उसने आत्महत्या की है? ये सवाल भी मुंह फाड़े खड़े हैं। 
 
मुंबई रशियन कॉन्सुलेट के गोवा प्रतिनिधि एडवोकेट विक्रम वर्मा ने एक चेन्नई के फोटोग्राफर पर आशंका जताई है। उसका कहना है कि Alexandra ने 2019 में उस फोटोग्राफर के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार मौत संदिग्ध अवस्था में हुई है। अभी कुछ स्पष्ट नहीं है इसलिए मामले की जांच बारीकी से की जानी चाहिए। बताया जाता है कि इस फोटोग्राफर ने एलेक्जेंड्रा का पीछा किया था। ब्लैकमेल किया था। उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की थी। 
 
कुल मिलाकर मामले पेचीदा और उलझा हुआ है। कड़ी से कड़ी मिलाने में पुलिस को मेहनत करना होगी। हर बिंदु पर पुलिस को गौर करना होगा। 
ये भी पढ़ें
हंस-हंस कर लोटपोट होना चाहते हैं तो यह चुटकुला जरूर पढ़ें : तेरी गर्लफ्रेंड यहां दूसरे के साथ है...