बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kamal haasan admitted to chennai hospital due to ill health
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 24 नवंबर 2022 (12:09 IST)

अचानक बिगड़ी कमल हासन की तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

kamal haasan
साउथ और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कमल हासन की हेल्थ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार कमल हासन की तबीयत खराब चल रही है। उन्होंने 23 नवंबर को चेन्नई के श्री रामचंद्र मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। 

 
बताया जा रहा है कि कमल हासन को रेग्यूलर हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल एक्टर की स्थिति में सुधार है। उन्होंने अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 
 
खबरों के अनुसार बुधवार दोपहर हैदराबाद से चेन्नई पहुंचे कमल हासन को रात में बेचैनी और बुखार की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उन्हें दो दिन आराम करने की सलाह दी है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो कमल हासन इन दिनों तमिल फिल्म मैगनम ओपस की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह इंडियन 2 को लेकर भी चर्चा में हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
क्या सक्सेस पाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने की शैतान की पूजा?