1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kalyani priyadarshan bollywood entry with ranveer singh pralay

रणवीर सिंह की 'प्रलय' में हुई इस साउथ हसीना की एंट्री, हॉलीवुड स्टाइल एक्शन से होगा हिंदी डेब्यू

Kalyani Priyadarshan Bollywood Debut
मलयालम सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लोका: चैप्टर 1' में अपनी शानदार अदाकारी और यक्षी के किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाली मशहूर अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। कल्याणी अपनी पहली ही हिंदी फिल्म में एक पावरफुल और हाई-ऑक्टेन एक्शन-पैक्ड अवतार में नजर आएंगी।
 
कल्याणी प्रियदर्शन बॉलीवुड के ऊर्जावान सुपरस्टार रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित पोस्ट-अपोकलिप्टिक ज़ॉम्बी थ्रिलर फिल्म 'प्रलय' से अपना हिंदी डेब्यू करने जा रही हैं।
'प्रलय' में दिखेगा हॉलीवुड स्टाइल एक्शन
'वैरायटी इंडिया' की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल्याणी इस फिल्म में किसी पुरानी परंपरा की तरह बचाए जाने वाली लाचार नायिका की भूमिका में नहीं होंगी। इसके बजाय, वे फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ज़ॉम्बीज़ और दुश्मनों से लोहा लेती दिखेंगी।
 
फिल्म निर्माता कल्याणी के 'लोका: चैप्टर 1' वाले एक्शन अवतार से बेहद प्रभावित हुए थे। 'प्रलय' में उनके एक्शन सीन्स को हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्मों की अभिनेत्रियों के समकक्ष तैयार किया जा रहा है। इसके लिए रणवीर सिंह और कल्याणी प्रियदर्शन दोनों को ही अंतरराष्ट्रीय स्टंट कोऑर्डिनेटर्स और एक्सपर्ट्स से विशेष ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।
 
300 करोड़ का बजट और VFX का महासंगम
फिल्म 'प्रलय' को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी एक्शन थ्रिलर फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म का अनुमानित बजट लगभग 300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। यह एक डार्क, भविष्यवादी और ज़ॉम्बी थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें भारी-भरकम वीएफएक्स देखने को मिलेंगे।
 
फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं। इसे हंसल मेहता की 'ट्रू स्टोरी फिल्म्स' और रणवीर सिंह की प्रोडक्शंस कंपनी 'मां कसम फिल्म्स' मिलकर बना रही हैं। लंबे प्री-प्रोडक्शन काम के बाद फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने वाली है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
इब्राहिम अली खान भी उतरे छात्रों के समर्थन में, बोले- शिक्षा के लिए डर का माहौल सही नहीं