ramcharitmanas
✕

शाहरुख खान, अजय देवगन, काजोल और रानी के साथ यह फिल्म बनाना चाहते थे करण जौहर

Updated: मंगलवार, 9 अप्रैल 2019 (15:59 IST)
करण जौहर की गिनती इस समय बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर्स में होती है। निर्देशन के साथ-साथ वे निर्माण में भी सक्रिय हैं। उन्होंने अपने बैनर तले वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर जैसे सितारों को लांच किया है। 
 
17 अप्रैल को करण की फिल्म 'कलंक' रिलीज होने जा रही है। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है जिसमें वरुण धवन, संजय दत्त, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे हैं। 
 
फिल्म के पोस्टर, टीज़र और ट्रेलर जारी हो गए हैं और फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता भी है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग लेगी। 
 
इस फिल्म को बनाने का विचार करण जौहर के पिता यश जौहर को लगभग 15-16 वर्ष पहले आया था। इसके बाद उनकी मृत्यु हो गई और अब जाकर करण ने यह फिल्म पूरी की है। 

ALSO READ: कलंक की कहानी
जब यश जौहर और करण जौहर इस प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे थे तब करण ने 'कलंक' बनाने की प्लानिंग शाहरुख खान, अजय देवगन, काजोल और रानी मुखर्जी को लेकर की थी। 
 
उस दौर में सभी बड़े सितारे थे। अजय और शाहरुख तो अब भी हैं। लेकिन करण फिल्म शुरू नहीं कर पाए और अब उन्होंने दूसरे कलाकारों के साथ फिल्म पूरी की है। 

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

इंटरनेशनल कॉफी डे: किसी को ब्लैक तो किसी को आईस्ड अमेरिकानो, जानिए सितारों की पसंदीदा कॉफी

नुसरत भरूचा बाली में हुईं हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती

Bigg Boss 20: रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन, माही विज-उदिति सिंह और यंग डीएसए ने लिया बड़ा फैसला

October 2026 Movie Release: थ्रिलर, एक्शन और हॉरर से भरपूर होगा अक्टूबर, रिलीज होंगी ये मोस्ट अवेटेड फिल्में

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख