sundarkand
✕

बेटी को बचाने के लिए राक्षसों से भिड़ीं काजोल, हॉरर फिल्म मां का ट्रेलर रिलीज

Updated: गुरुवार, 29 मई 2025 (15:37 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल हॉरर फिल्म 'मां' के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रही हैं। 'मां' को 2024 की हिट हॉरर फिल्म 'शैतान' के मेकर्स ने बनाया है। वही अब मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में काजोल अपनी बेटी को राक्षसों से बचाती नजर आ रही हैं। 
 
2 मिनट और 24 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत काजोल और उनकी बेटी से होती है, जो एक बेहद डरावनी जगह से कार में जा रही हैं। काजोल की बेटी को पेट में दर्द होता हैं तो वह कहती हैं कि कहीं होटल पर गाड़ी रोकेंगे। तभी अचानक उनकी कार पर राक्षस का हमला होता है। 
 
अगले सीन में काजोल अपनी बेटी को एक पुरानी हवेली में ले जाती हैं और उसे सलाह देती हैं कि उसकी अनुमति के बिना कहीं न जाए। हालांकि, बेटी उस घर में रहने वाली लड़की से उसे सुनसान जगह दिखाने के लिए कहती है। वो लड़की उससे कहती है, 'यहां कोई नहीं आता है और हर कोई कहता है, यहां राक्षस रहता है।'

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें
 
हालांकि, एक दिन काजोल की बेटी जंगल के पास जाती है और एक राक्षस उसे खींचकर ले जाता है। फिल्म में काजोल अपनी बेटी को बचाने के लिए राक्षसों का सामना करती दिखेंगी। 
 
फिल्म 'मां' का निर्माण अजय देवगन और ज्योति देशपांडे कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया कर रहे हैं। फिल्म में काजोल के अलावा इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय और जितिन गुलाटी लीड रोल्स में नजर आएंगे। 'मां' हिंदी, तमिल, तेलुगू और बंगाली भाषा में 27 जून 2025 को रिलीज होगी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख