ramcharitmanas

काजोल ने किया खुलासा, गोविंदा के साथ अब तक काम नहीं करने की बताई वजह

Updated: शनिवार, 30 जनवरी 2021 (18:23 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपने फिल्मी करियर में कई सितारों के साथ काम किया है। लेकिन काजोल ने अबतक गोविंदा के साथ काम नहीं किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने गोविंदा के साथ काम नहीं करने की वजह बताई हैं।

 
गोविंदा के साथ काम नहीं करने के बारे में पूछे जाने पर काजोल ने कहा, हमलोगों ने 'जंगली' नाम की एक फिल्म शुरू की थी, जिसे निर्देशक राहुल रवैल बनाने वाले थे। इस फिल्म के लिए एक फोटोशूट भी किया था लेकिन यह शुरू होने से पहले ही बंद हो गई।
 
काजोल ने कहा, एक फोटोशूट के अलावा हमने फिल्म के लिए कोई शूटिंग नहीं की लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि गोविंदा एक बेहतरीन अभिनेता हैं। मैंने हमेशा कहा है कि लोगों को हंसाना बहुत ही मुश्किल है और गोविंदा वो काम बखूबी कर सकते हैं।
 
गोविंदा के साथ भविष्य में काम किये जाने को लेकर काजोल ने कहा, भविष्य का तो पता नहीं लेकिन गोविंदा हैं कमाल के एक्टर। यदि कुछ अच्छा आता है, तो हम जरूर साथ में काम करेंगे।
 
बता दें कि काजोल हालिया रिलीज फिल्म 'त्रिभंगा' में नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने अनुराधा आप्टे का किरदार निभाया हैं। इस फिल्म को एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने डायरेक्ट किया है, जबकि प्रोड्यूसर खुद अजय देवगन हैं। फिल्म में काजोल के काम की जमकर तारीफ हो रही है।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख