Daily Horoscope
✕

ऐसी रही है अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी, शादी के वक्त मीडिया से बोला था ये झूठ

Updated: गुरुवार, 9 जनवरी 2020 (15:25 IST)
अजय देवगन और काजोल को एकसाथ पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्‍साहित हैं। 11 साल बाद दोनों स्‍टार्स 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' में नजर आने वाले हैं। काजोल और अजय की कैमेस्‍ट्री को दर्शक खासा पसंद करते हैं और यह जोड़ी बॉलीवुड की एक आदर्श जोड़ी है। हाल ही में काजोल ने अजय संग रिलेशनशिप और शादी को लेकर कई दिलचस्‍प राज खोले हैं।

 
काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई पलों का जिक्र किया है। काजोल ने अपने दर्दभरे लम्‍हों का भी जिक्र किया। काजोल ने बताया कि, अजय और मैं 25 साल पहले हलचल के सेट पर मिले थे, मैं शॉट के लिए तैयार थी। मैंने पूछा मेरा हीरो कहां है। किसी ने अजय की तरफ इशारा किया। वो बोरिंग से एक कोने में बैठे हुए थे। मैं 10 मिनट पहले ही उनसे मिली थी और उनकी बुराईयां कर रही थी।
 
धीरे-धीरे हमारे बीच बातें होने शुरू हुई और फिर हम अच्‍छे दोस्‍त बन गए। मैं उस समय किसी और को डेट कर रही थी और वो भी किसी को डेट कर रहे थे। मैंने कई बार उनके सामने अपने बॉयफ्रेंड की बुराईयां की थी। बाद में हम दोनों का ब्रेकअप हो गया। हम दोनों ने एक दूसरे को कभी प्रपोज नहीं किया था क्‍योंकि हम जानते थे कि हम साथ हैं।
 
काजोल ने बताया कि हम डिनर और ड्राइव्स पर जाते थे। मैं साउथ बॉम्‍बे में रहती थी और वो जुहू में रहते थे। हमारा आधा रिलेशनशिप तो कार में ही गुजरा। मेरे दोस्‍तों ने मुझे अजय के बारे में चेताया था लेकिन मेरे लिए अजय अलग थे। 

बॉलीवुड2019 के सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए क्लिक करें
 
शादी के बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा, हम दोनों ने 4 सालों तक एकदूसरे को डेट किया। इसके बाद हमने शादी का फैसला किया। अजय के माता-पिता तैयार थे लेकिन मेरे पापा ने मुझसे 4 दिन तक बात नहीं की थी। वो चाहते थे कि मैं अपने करियर पर ध्‍यान दूं लेकिन मैंने तय कर लिया था। हम दोनों जानते थे कि हमें एक दूसरे के साथ जिंदगी बितानी है। हमारी शादी पंजाबी और मराठी रीति-रिवाज से हुई थी।

काजोल ने यह भी बताया कि हमने घर में ही शादी की थी लेकिन मीडिया को गलत जगह का पता दिया था। हम चाहते थे कि ये दिन सिर्फ हमारा हो। मुझे याद है, फेरे के दौरान अजय किसी भी हालत में इसे जल्‍द से जल्‍द खत्‍म करना चाहते थे। उन्होंने तो पंडित जी को रिश्‍वत तक देने की कोशिश।
 
काजोल ने बताया कि फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के दौरान वह गर्भवती थीं, लेकिन उनका मिसकैरिज हो गया। काजोल ने कहा, फिल्‍म ने अच्‍छा प्रदर्शन किया लेकिन मेरे लिए यह सुखद समय नहीं था। मैं उस समय अस्‍पताल में थीं। उसके बाद भी मेरा एक और बार मिसकैरिज हो गया था। यह मेरे लिए बहुत दुखद था। 
 
काजोल ने कहा, ये बहुत मुश्किल था। लेकिन आखिरकार ये काम कर गया। अब हमारे पास न्यासा और युग हैं। हमारा परिवार पूरा हो गया है। काजोल ने बताया कि हम बहुत ज्‍यादा रोमांटिक नहीं हैं, लेकिन हम एक-दूसरे की परवाह करते हैं।

Show comments

मधुर भंडारकर ने किया नई फिल्म 'श्यामा – द मिसिंग चैप्टर' का ऐलान, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कहानी आएगी पर्दे पर

ब्लैक लेदर आउटफिट में करीना कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड लुक देख फैंस को याद आईं ‘पू’

'तुम्बाड 2' में कैसे हुई आलिया भट्ट की एंट्री? सोहम शाह ने बताई पूरी कहानी

सलमान खान ने पैपराजी को लगाई फटकार, बोले- पीछे का याद रखना, इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो

सिंगापुर फिल्म फेस्टिवल में छलके आमिर खान के आंसू, बोले- 30 साल तक पागल की तरह काम किया, खो दिए रिश्ते

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख