dharma sangrah
✕

काजोल का मोबाइल नंबर जानने के लिए क्लिक करें

Updated: मंगलवार, 25 सितम्बर 2018 (13:24 IST)
फिल्म एक्टर्स का मोबाइल नंबर हासिल करना आसान नहीं है। सिर्फ गिने-चुने लोगों के पास ही ये नंबर होते हैं और वे हमेशा इसे जाहिर करने से कतराते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस काजोल का मोबाइल नंबर हाथ लग जाए तो क्या बात है। 
 
काजोल का मोबाइल नंबर है 9820123300, यकीन नहीं आ रहा हो तो बता दें कि यह नंबर काजोल के पति अजय देवगन ने ही दिया है। अजय ने अपने ट्विटर हैंडल से पत्नी काजोल का नंबर ट्वीट किया। 
 
 
इस ट्वीट में अजय ने लिखा- काजोल अभी देश से बाहर हैं। उनसे इस नंबर 9820123300 पर कोऑर्डिनेट करें। बस क्या था, फैंस तो पगला ही गए। कुछ लोगों ने फोन भी लगा दिया। चार घंटे तक बवाल मच गया। 
 
आखिरकार अजय ने चार घंटे बाद बताया कि यह महज एक मजाक था। इसके बाद अजय ट्रोल होने लगे। कुछ लोगों को यह मजाक पसंद आया तो कुछ ने इस पर आपत्ति ली। 
अजय ने ट्वीट किया कि फिल्म के सेट पर प्रैंक करना पुरानी बात हो गई है इसलिए यहां पर मजाक करने की कोशिश की है। तब जाकर सभी को बात समझ में आई। यह काजोल का फेक नंबर था। 
 
जिन लोगों ने ट्रोल किया उन्हें भी अजय ने जवाब दिए और कहा कि कभी हंस भी लिया करो। 
 
फिल्मों में अजय भले ही सीरियस दिखाई देते हो, लेकिन असल जिंदगी में वे काफी मजाकिया हैं। फिल्म के सेट पर शूटिंग के दौरान अक्सर वे प्रैंक करते रहते हैं। 
 
यह भी कहा जा रहा है कि यह पब्लिसिटी स्टंट है। काजोल की फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' 12 अक्टोबर को रिलीज होने वाली है और काजोल को चर्चा में लाने के लिए अजय ने यह सब किया। 

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख