बुधवार, 30 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kajol, Karan Johar
Written By

क्या करण जौहर के बच्चों से मिलने जाएंगी? जानिए क्या दिया काजोल ने जवाब

काजोल
एक समय के बेहतरीन दोस्त करण जौहर और काजोल के बीच अब किस तरह के संबंध है, सभी जानते हैं। करण और अजय देवगन के बीच अनबन हुई और काजोल ने अपने पति का समर्थन किया। करण ने अपनी किताब में लिख दिया कि काजोल नामक अध्याय उन्होंने बंद कर दिया है और सुलह की कोई गुंजाइश नहीं है।


इसके बावजूद काजोल से करण और करण से काजोल के बारे में सवाल पूछे जाते हैं। हाल ही में एक इवेंट में काजोल से पूछा गया कि क्या वे करण जौहर के बच्चों से मिलने जाएंगी? 
क्या जवाब दिया करण ने... अगले पेज पर

काजोल ने सीधे-सीधे कह दिया कि वे इस विषय पर पूछे गए‍ किसी भी प्रश्न का जवाब नहीं देंगी। उनका मूड भी उखड़ गया। इससे साफ संकेत मिलता है कि कड़वाहट दिनों-दिन बढ़ती जा रही है और सुलह के फिलहाल आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
9 शानदार फोटो... दुनिया की दूसरी सबसे सुंदर महिला प्रियंका चोपड़ा के